Asansol आ रही बस दुर्घटनाग्रस्त, दर्जनभर यात्री घायल
बंगाल मिरर, दुर्गापुर : नवद्वीप से आसनसोल आ रही बस आज सुबह सात बजे बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दर्जनभर यात्री घायल हो गए। नवद्वीप से आसनसोल आ रही बस रास्ते में एक मंगलवार की सुबह नेशनल हाईवे नंबर दो पर बुदबुद थाने के पानागढ़ सेना छावनी के गेट नंबर एक के पास भारी वाहन से जा टकराई। बस में सवार यात्रियों ने बताया कि बस नवद्वीप से आसनसोल की ओर तेज गति से जा रही थी। तभी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2024/05/img-20240520-wa01481045365085360283686-500x428.jpg)
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2024/09/img-20240909-wa00806721733580827251668.jpg)
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2024/12/fb_img_17339279922403722767543487143310-476x500.jpg)
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2022/07/ACCIDENT_bUS-500x500.jpg)
।यात्रियों ने बताया कि उस समय बस में 30 से अधिक यात्री सवार थे। जिसमें से दर्जनभर यात्री मामूली रूप से घायल हो गए। दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही बुदबुद थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बचाकर अस्पताल पहुंचाया.दुर्घटना के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 2 पर यातायात कुछ देर के लिए बाधित हुआ। बुदबुद थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सामान्य किया।