Asansol में भाजपा के आन्दोलन में मारपीट
बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल साउथ थाना क्षेत्र के उषाग्राम में भाजपा के चोर धरो जेल भरो आन्दोलन के दौरान ही भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गये। इस दौरान भाजपा के प्रदीप महतो की बुरी तरह से पिटाई कर दी गई। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस में शिकायत नहीं हुईथी। आरोप है कि पिटाई करनेवाला भी भाजपा नेता है। वहीं भाजपा नेतृत्व का कहना है कि यह राजनीतिक नहीं बल्कि व्यक्तिगत विवाद है, पार्टी का इससे कोई संबंध नहीं है।




घायल प्रदीप के भाई प्रभात महतो ने बताया कि कल शाम भाजपा का कार्यक्रम चल रहा था। उसी समय राहुल ने कुछ लोगों के साथ मिलकर उनके भाई पर हमला कर उसकी पिटाई कर दी। उन्होंने कहा कि राहुल सूदखोर है। कभी प्रदीप ने शायद उससे पांच हजार रुपये लिये थे, जिसके बदले वह अब तक 18 हजार रुपये लौटा चुका है। लेकिन अभी भी वह उससे रुपये के लिए दबाव बना रहा है। वह कल शाम भाजपा के कार्यक्रम में था तभी उसपर हमला किया गया। वह लोग इसकी शिकायत करेंगे। इधर राहुल से संपर्क नहीं हो पाया है, जिसके कारण उसका पक्ष नहीं लिया जा सका है।