BARABANI-SALANPUR-CHITTARANJAN

रेलवे के अभियान के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग

बंगाल मिरर, चित्तरंजन : ( Asansol News Today ) चित्तरंजन में  रेलवे प्रशासन के अभियान के खिलाफ लोगों ने सड़क पर उतरकर विरोध जताया। आसनसोल के चित्तारनजान रेल नगरी में रेल भूमि पर कब्जा करके एक लंबे समय से अवैध रूप से रहनेवालों के खिलाफ रेलवे द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इसके विरोध में क्षेत्र के लोगों ने चित्तरंजन शहर में प्रवेश करने वाले सड़क को अवरुद्ध कर दिया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने रेलवे के वाहनों को रोककर विरोध जताया। 

हालांकि आन्दोलनकारियों ने आम लोग, बसों और  कारों को नहीं रोका। केवल रेलवे अधिकारियों को वाहनों द्वारा रोका। आन्दोलनकारियों का कहना था कि वह लोग तीस साल से वहां रह रहे हैं इस तरह अचानक क्यों उन्हें हटाया जा रहा है। हटाने से पहले उन्हें पुनर्वास दिया जाये।  इस तरह अचानक हटाने से वह अब कहां जाएंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *