ASANSOL

Asansol के सौंदर्यीकरण पर खर्च होंगे 4 करोड़, सुंदरता में आयेगा निखार

शहर में बनेंगे तीन भव्य प्रवेश द्वार

बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol News Today In Hindi ) आसनसोल शहर की सुंदरीकरण के लिए नगरनिगम द्वारा विशेष जोर दिया जा रहा है। आसनसोल शहर के प्रवेश द्वार पर भव्य द्वार बनाए जाएंगे। जो शहर की खूबसूरती में चार चांद लगायेगा। इसके साथ ही शहर में भगत सिंह मोड़ पर आकर्षक गेट तथा शहर में आई लव आसनसोल का सेल्फी जोन बनाने का भी प्रस्ताव है। इसके लिए मेयर बिधान उपाध्याय, चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी,  उपमेयर वसीम उल हक, मेयर परिषद सदस्य गुरुदास चटर्जी, कार्यपालक अभियंता उज्जवल बनर्जी समेत अन्य अधिकारियों ने शहर के तीनों प्रमुख प्रवेश स्थलों का दौरा किया।

बताया जाता है कि आसनसोल के काली पहाड़ी मोड़ पर बनने वाले प्रवेश द्वार के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। कोलकाता की संस्था द्वारा डिजाइन किये गये इस प्रवेश द्वार में कोयला खदान की झलक देखने को मिलेगी। इसके उपर विश्व बांग्ला का लोगो भी रहेगा। इसके निर्माण पर करीब 74 लाख रुपये खर्च किये जायेंगे। इसके लिए राज्य सरकार ने राशि भी मंजूर कर दी है। जिसके बाद टेंडर भी निकाला जा चुका है। संभावना है कि बहुत जल्द ही इस प्रवेश द्वार का कार्य भी शुरू हो जायेगा। इस प्रवेश द्वार के बनने से कोलकाता की ओर से शहर में प्रवेश करने वालों को सुखद अहसास होगा। 

इसके साथ ही जुबली मोड़ पर कोलकाता के न्यूटाउन के राजारहाट के विश्व बांग्ला गेट के माडल पर ही एक जीटी रोड पर एक गेट बनाया जायेगा। आई लव आसनसोल सेल्फी जोन बनाने का भी प्रस्ताव है। इसके लिए फिलहाल स्थान चिन्हित नहीं किया गया है। वहीं राजारहाट के विश्व बांग्ला गेट की तरह ही रेस्तरां सहित एक भव्य गेट जुबली मोड़ के पास बनाने की संभावना तलाशी जा रही है।  मेयर बिधान उपाध्याय ने कहा कि नगरनिगम द्वारा विकास के साथ ही सुंदरीकरण का कार्य भी किया जा रहा है। फिलहाल काली पहाड़ी के पास प्रवेश द्वार का निर्माण किया जा रहा है। अन्य योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। कुल मिलाकर 4 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

One thought on “Asansol के सौंदर्यीकरण पर खर्च होंगे 4 करोड़, सुंदरता में आयेगा निखार

  • Garib logo ki madad kar jinkepass khud ka makan nahi h unhe arthik anudan de asansol city se logo ke desh nahi badlega chairman sir

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!