Asansol : 400 करोड़ की योजना में न हो घोटाला, सभी को मिले फ्री कनेक्शन : गुलाम
बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol News In Hindi ) बुधवार को आसनसोल नगर निगम के 28 नंबर वार्ड के कांग्रेस पार्षद गुलाम सरवर ने मेयर विधान उपाध्याय को हर घर में पानी की कनेक्शन की मांग पर एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में आने वाले सभी घरों को मुफ्त पानी का कनेक्शन देने की मांग की है।














इस संदर्भ में पत्रकारों से बात करते हुए गुलाम सरवर ने कहा कि अमरूत योजना के तहत जो 400 करोड़ रुपए आसनसोल नगर निगम को मिले हैं उससे नगर निगम क्षेत्र में 24 घंटे पीने के पानी की आपूर्ति करना भले संभाव न हो। लेकिन कम से कम आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में जितने भी घर है। उन सभी घरों में निःशुल्क पानी का कनेक्शन मुहैया कराया जाए। इससे रास्तों पर स्ट्रीट टैप देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके साथ ही उन्होंने मेयर से यह मांग किया है कि पिछली बार की तरह इस बार कम से कम इस योजना के कार्यान्वयन में घोटाला न हो। इस तरह भी निगाह रखी जाए। साथ ही पिछली बार इस योजना के कार्यान्वयन में जो घोटाला हुआ था। उसके दोषियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की भी मांग की।
- রানীগঞ্জে সম্পন্ন হল চার দিবসীয় মার্শাল আট প্রতিযোগিতা
- আসানসোল নর্থ পয়েন্ট স্কুলের বার্ষিক অনুষ্ঠান উদযাপন
- বিসিসিএলের ওসিপিতে ধস, মৃত ২, জখম দুজন, নিখোঁজদের উদ্ধার অভিযান
- OCP में अवैध खनन में धंसान 2 की मरने और 2 फंसे होने की आशंका ! रेसक्यू जारी
- सम्पर्क ऑनलाइन फिनसर्व एलएलपी को ISO 9001:2015 प्रमाणन का नवीनीकरण





