Asansol : 400 करोड़ की योजना में न हो घोटाला, सभी को मिले फ्री कनेक्शन : गुलाम
बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol News In Hindi ) बुधवार को आसनसोल नगर निगम के 28 नंबर वार्ड के कांग्रेस पार्षद गुलाम सरवर ने मेयर विधान उपाध्याय को हर घर में पानी की कनेक्शन की मांग पर एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में आने वाले सभी घरों को मुफ्त पानी का कनेक्शन देने की मांग की है।




इस संदर्भ में पत्रकारों से बात करते हुए गुलाम सरवर ने कहा कि अमरूत योजना के तहत जो 400 करोड़ रुपए आसनसोल नगर निगम को मिले हैं उससे नगर निगम क्षेत्र में 24 घंटे पीने के पानी की आपूर्ति करना भले संभाव न हो। लेकिन कम से कम आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में जितने भी घर है। उन सभी घरों में निःशुल्क पानी का कनेक्शन मुहैया कराया जाए। इससे रास्तों पर स्ट्रीट टैप देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके साथ ही उन्होंने मेयर से यह मांग किया है कि पिछली बार की तरह इस बार कम से कम इस योजना के कार्यान्वयन में घोटाला न हो। इस तरह भी निगाह रखी जाए। साथ ही पिछली बार इस योजना के कार्यान्वयन में जो घोटाला हुआ था। उसके दोषियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की भी मांग की।
- Asansol : धेमोमेन अक्षरधाम पंडाल, भव्य उद्घाटन 50 लाख बजट
- দুর্গাপূজোর আগে বার্নপুরে ব্যানার বিতর্ক
- SAIL ISP क्षमता विस्तार की दिशा में बड़ा कदम, नई एलडीसीपी हेतु अनुबंध पर हस्ताक्षर किए
- দুর্গাপূজোয় আসানসোল পুরনিগমের হেল্প ডেস্ক, এলাকায় ঘুরবে পাঁচটি ট্যাবলো, হেল্পলাইন ৯০৮৩২৫৪৮৪৮
- BJP की गीता और तुलसी पौधा वितरण कार्यक्रम पर हमले का आरोप, वीडियो वायरल