ASANSOL

आस्था में त्योहार मिलन

बंगाल मिरर, आसनसोल : शिल्पांचल की लोकप्रिय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था आस्था में आज सायं ३.३० बजे से त्योहार मिलन कार्यक्रम का आयोजन एन.एस.रोड स्थित कार्यालय में किया गया। संयोजक नवीन चन्द्र सिंह ने आस्था के वर्ष भर के कार्य-कलापों की विस्तार से चर्चा की और उपस्थित लोगों का अभिनन्दन किया।
‘आस्था’ के नव मनोनीत अध्यक्ष श्री नरेश अग्रवाल को बुके एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने अपने संक्षिप्त वक्तव्य में ‘आस्था’ जैसी संस्था का पदभार ग्रहण करने को अपना सौभाग्य माना।
दिनेश गुप्त गर्ग,अवधेश कुमार,महावीर राजी… ने अपनी खूबसूरत रचनाएं सुनाकर मंत्र-मुग्ध कर दिया।

आसनसोल गर्ल्स काॅलेज हिन्दी विभागाध्यक्ष डाॅ.कृष्ण कुमार जी
ने त्योहारों के सामाजिक एवं राष्ट्रीय महत्व की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि का विस्तार से वर्णन कर,कई अनछुए पहलुओं से अवगत कराया। शिक्षक अनिल कुमार सिंह, साहित्यकार अशोक आशीष, प्रदीप साहु,श्री सज्जन मिहारिया,श्री भोले शंकर सिंह, मुरली धर सिंह, सिंहासन प्रसाद,
श्रीमती कंचन सिंह, हरिनारायण सिंह,एस.के.ओझा, बैधनाथ बरनवाल, अरुण कुमार गुप्ता आदि ने मौके पर अपने वक्तव्य एवं रचनाओं से लोगों का खूब मनोरंजन किया। ‘आस्था’ के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ सलाहकार आदरणीय मनोहर लाल पटेल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

आस्था के संयोजक नवीन चंद्र सिंह एवं संरक्षक अशोक अग्रवाल जी ने अपने संक्षिप्त वक्तव्य के साथ सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापन किया। कोलकाता से चलकर आई साहित्यकार एवं कवयित्री कविता शर्मा के सांस्कृतिक मंच संचालन से कार्यक्रम में बहार आ गई।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *