ASANSOL

Asansol में दिनदहाड़े लाखों की चोरी

बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol Live News Today In Hindi ) आसनसोल शहर में दिनदहाड़े लाखों की चोरी की घटना दक्षिण थाना के चेलीडांगा स्थित मां दुर्गा अपार्टमेंट में हुई है। सोमवार को चोर दिनदहाड़े दरवाजा तोड़कर नकदी और गहने समेत लाखों रुपये का सामान चोरी किया है। घटना के वक्त लायक दंपती बैंक गए थे। घर बंद था,‌बैंक से लौटने पर देखा कि चोरों ने लाखों के सामान पर हाथ साफ कर लिया है।

पीड़िता मीना लायक ने बताया कि चोरों ने घर में घुसकर अलमारी तोड़ दी और नकदी तथा गहने समेत आठ से 10 लाख रुपये का सामान चुरा लिया है। इसमें नकदी के अलावा सोने के आभूषण, मोबाइल फोन और अन्य सामान शामिल हैं। मीना लाइक के पति केशव चंद्र लाइक ईसीएल के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। घटना की सूचना मिलने पर आसनसोल दक्षिण थाना पुलिस आवास पर पहुंची। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। दिनदहाड़े तीन मंजिला मकान में इस तरह की चोरी की घटना से अन्य निवासी दहशत में हैं। पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।।पुलिस के मुताबिक जांच शुरू कर दी गई है। सुरक्षाकर्मी से पूछताछ की जा रही है। सब कुछ खंगाला जा रहा है।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!