ASANSOLधर्म-अध्यात्म

Asansol : महावीर स्थान में राम विवाह, उमड़े श्रद्धालु

बंगाल मिरर, आसनसोल ‌: आसनसोल के जीटी रोडस्थित महावीर स्थान मंदिर में सोमवार रात विवाह पंचमी के अवसर पर सीता राम का विवाह उत्सव संपन्न किया गया। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए महावीर स्थान सेवा समिति के सचिव अरुण शर्मा ने बताया कि हर साल विवाह पंचमी के दिन इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। जहां बड़ी धूमधाम के साथ भगवान राम और माता सीता का विवाह संपन्न किया जाता है।



उन्होंने बताया कि विद्यार्थी झा, श्याम पंडित, निरंजन पंडित, कृष्णा पंडित द्वारा मंत्रोच्चारण के बीच विवाह संपन्न कराया गया। अरुण शर्मा ने बताया कि 1 महीना पहले से ही लोगों को पेन और कॉपी दिया गया था जिसमें उनको सीता राम नाम लिखना था। उन्होंने बताया कि करीब 500 लोग कॉपी में सीता राम नाम लिखकर लाये। अरुण शर्मा ने बताया कि यह बेहद पवित्र अनुष्ठान है जिसे अयोध्या में धूमधाम से मनाया जाता है। जिसमें लाखों की तादाद में श्रद्धालु शामिल होते हैं। जैसे प्रत्येकलाखों की तादाद में श्रद्धालु शामिल होते हैं। जैसे प्रत्येक वर्ष पार्वती का विवाह महाशिवरात्रि के दिन होता है। ठीक उसी तरह विवाह पंचमी के दिन माता सीता और भगवान राम का विवाह किया जाता है।

उन्होंने बताया कि इस विवाह में जो भी सम्मिलित होता है। उसके घर में सुख संपदा और शांति का विराज होता है और जिन की भी शादी नहीं हो रही हो अगर वह इस विवाह में सम्मिलित होता है तो उनका भी विवाह जरूर होता है। इस मौके पर सारी विवाह पद्धतियों का पालन करते हुए धूमधाम के साथ इस समारोह को संपन्न किया गया।



जिसमें 400 महिलाएं और 60 पुरुष शामिल थे। कार्यक्रम में आसनसोल दक्षिण थाना के आईसी कौशिक कुंडू, देवीलाल शर्मा,, मुकेश शर्मा, बाबन दास, अरुण अग्रवाल, मनीष भगत, अभिषेक वर्मन, विजय साव, रामेश्वर गुप्ता, बादल दे, कमल शर्मा, अरुणा बर्णवाल, सज्जन भूत, मुंशी शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। श्रद्धालुओं के बीच मौके पर फल और खीर का प्रसाद वितरण किया गया।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!