ASANSOL

Asansol : सावधान ! गहने ठगकर भागनेवाला गिरोह है सक्रिय

किसी तरह के लालच में न आये, किसी भी अंजान व्यक्ति को कीमती सामान न दें

बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol News In Hindi ) ठगी से बचना है तो सावधान हो जाये, आसनसोल शहर के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं से ठगी कर गहने लेकर भागने वाला गिरोह सक्रिय है। हाल के दिनों में इस तरह की घटनायें विभिन्न क्षेत्रों में सामने आई है। आसनसोल के उषाग्राम के न्यू घुसिक कोलियरी के शिव मंदिर निकट निवासी मनीषा झा ने आसनसोल दक्षिण थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार दो दरवेश उनके घर के पास आए पीली धोती खादी रंग का कुर्ता पहन रखा था और हरा गमछा लिए हुए थे। उनके हाथों में मोर पंख था और उनके पास एक हरे रंग का झोला था। उन्होंने अपनी बातों में उलझा लिया फिर उनका मंगलसूत्र और कान की बाली खोलने को कहा । एक कप फूल देकर एक कपड़े में बांधकर भगवान के चरणों में दो दिनों तक रखने के लिए कहा।

महिला ने बताया कि इसके बाद वह महिला अपने घरेलू काम में व्यस्त हो गई। कुछ देर बाद महिला के पड़ोसी ने गहने देखने को कहा तो जब कपड़े को खोला तो देखा कि गहने उसमें नहीं है और वह दोनों भी इलाके से गायब हो चुके थे । महिला ने दक्षिण थाने में शिकायत दर्ज कराई है ।

वहीं इसी तरह की घटना आसनसोल उत्तर थानांतर्गत आरके डंगाल में हुई थी। जहां दो महिलाएं एक साथ कई महिलाओं से सोने के गहने ठगकर फरार हो गई। फिलहाल इस घटना की शिकायत थाने में नहीं कराई गई है। ठगी की शिकार हुई महिला के पुत्र राज प्रसाद ने बताया दो दिन पहले उनकी मां घर पर अकेली थी। उसी दौरान दो महिलाएं उनसे सोने के गहने ठगकर फरार हो गई। उन महिलाओं ने आसपास की कई महिलाओं से भी गहने ठगे हैं। उन्होंने बताया कि दोनों महिला कई दिनों से क्षेत्र में आ रही थी। पहले उन लोगों ने टूटे-फूटे बर्तनों को बदलकर नया दिया। फिर चांदी के गहनों की साफ-सफाई कराकर दी। अब उनलोगों ने प्रलोभन देकर सोने के गहने निकलवा लिये। इस तरह से वह काफी महिलाओं से गहने ठगकर फरार हो गई हैं।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!