Asansol के Abhinav Shaw ने भारतीय टीम में जगह बनाई
बंगाल मिरर, आसनसोल : Asansol के Abhinav Shaw का कमाल. आसनसोल के युवा शूटर अभिनव साव ने एक बार फिर में शानदार प्रदर्शन करते हुए सीनियर भारतीय टीम में जगह बनाई है। उसके इस प्रदर्शन से शिल्पांचलवासियों को गर्व है। इस बार मुकाबला काफी कड़ा था। भारतीय स्काव्यड में प्रत्येक स्पर्धा के लिए मात्र 12 शूटरों को ही चुना गया। इसमें अभिनव एक है।














10 मीटर एयर राइफल के नेशनल स्काव्यड में 12 शूटर हैं। इसमें अभिनव ने भी जगह बनाई। पूरे बंगाल से मात्र तीन शूटरों का चयन राष्ट्रीय टीम में हुआ है। अभिनव के प्रदर्शन पर दादाजी रामचंद्र साव, संत विंसेंट स्कूल के प्रिंसिपल रवि विक्टर, एनआरएआई उपाध्यक्ष वीके ढल्ल, एसबीएफसीआई महासचिव जगदीश बागड़ी, आसनसोल महावीर स्थान और संस्कार से जुड़े अरविंद साव, विवेक बरनवाल, काली पहाड़ी धर्म चक्र सेवा समिति के सदस्यो अधिवक्ता प्रमोद सिंह ने खुशी जताते हुए शिल्पाचंल के लिए गौरवशाली क्षण बताया। वीके ढल्ल ने कहा कि Asansol के Abhinav Shaw पूरे शिल्पांचल के लिए गर्व की बात है। अभिनव ने लाखों शिल्पांचलवासियों का सिर गर्व से उंचा कर दिया है।
- রানীগঞ্জে সম্পন্ন হল চার দিবসীয় মার্শাল আট প্রতিযোগিতা
- আসানসোল নর্থ পয়েন্ট স্কুলের বার্ষিক অনুষ্ঠান উদযাপন
- বিসিসিএলের ওসিপিতে ধস, মৃত ২, জখম দুজন, নিখোঁজদের উদ্ধার অভিযান
- OCP में अवैध खनन में धंसान 2 की मरने और 2 फंसे होने की आशंका ! रेसक्यू जारी
- सम्पर्क ऑनलाइन फिनसर्व एलएलपी को ISO 9001:2015 प्रमाणन का नवीनीकरण


