ASANSOL

जय माता दी जागरण समिति आसनसोल द्वारा 28 वां माता का जगराता 2 को

बंगाल मिरर, आसनसोल : जय माता दी जागरण समिति मुंशी बाजार आसनसोल अपना 28 वा माता का जगराता का आयोजन करने जा रहा है ! इस अवसर पर अस्थाई मुंशी बाजार स्थित कार्यालय में सदस्यों की एक सभा में यहनिर्णय लिया गया है की आगामी ०२–०२–२३ (गुरुवार) को दोपहर 3:00 बजे से मां की इच्छा तक एक दिवसीय कार्यक्रम होगा ! समिति के सदस्य आनंद पारीक ने बताया कि इस बार माता का जगराता एनएस रोड स्थित रामकुमार मन्नालाल की नई धर्मशाला मे बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा ! माता का भव्य दरबार नवजोत अलौकिक शृंगार एवं भजनों की अमृत वर्षा होगी !


कानपुर से विख्यात भजन कलाकार श्री सुरजीत सिंह अलबेला माता के दरबार में एक बार पुन्ह हाजिरी लगाएंगे साथ ही साथ पूजा केसरवाणी (इलाहाबाद) स्थानीय भजन गायक रवि शंकर शर्मा (बबलू) विक्रम शर्मा तथा स्थानीय भजन मंडलीय मिलकर मैया को मीठे-मीठे मधुर भजन सुनाएंगे ! इस अवसर पर समिति के वरिष्ठ सदस्य अनजय अग्रवाल, सुधीर भगत, कमल शर्मा, आनंद संतोरिया, संजय अग्रवाल (गोधूलि) वरुण साहू, राजेश जालान, विकास संतोरिया, नवल मखारिया, विमल अग्रवाल ,रोबिन शर्मा,सुजित गुप्ता,चंदू गादिवान आदि सद्स्य उपस्थित थे !

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!