ASANSOL

Breaking : Asansol में होटल मालिक को मारी गोली

बंगाल मिरर, एस सिंह, आसनसोल ::Breaking : Asansol में होटल मालिक को मारी गोली। आज सारे शाम आसनसोल साउथ पीपी से कुछ दूरी पर स्थित सेनरेले रोड में होटल मीरा में घुसकर अपराधियों ने होटल मालिक अरविंद भगत को गोलियों से छलनी कर दिया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई घटना की खबर पाकर पुलिस मामले की छानबीन के लिए पहुंची है पूरी वारदात होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है ‌‌

बताया जाता है कि होटल मालिक अरविंद भगत रोजाना की तरह अपने होटल के लॉबी में बैठे हुए थे उसी दौरान अचानक बंदूकधारी होटल में घुसे और उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। अरविंद भगत का होटल के अलावा भी अन्य कारोबार है पुलिस छानबीन कर रही है कि इस घटना के पीछे कौन लोग हैं

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *