Asansol Restaurant on Wheels का नये सिरे से उद्घाटन
बंगाल मिरर, एस सिंह, आसनसोल : ( Asansol Restaurant on Wheels ) आसनसोल स्टेशन परिसर स्थित रेस्टोरेंट आन व्हील्स यानि की ट्रेन की बोगी में रेस्टोरेंट का नये सिरे से उद्घाटन किया गया। पूर्व रेलवे महिला कल्याण संगठन आसनसोल मंडल की अध्यक्ष अंजू शर्मा और सचिव अल्का मीणा ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। इस मौके पर पूर्व पार्षद कविता यादव समाजवादी नेता प्रताप सिंह, उद्योगपति पवन गुटगुटिया, असीम सरकार, डिप्टी कमर्शियल मैनेजर प्रमोद सिंह, संचालक मुरारी सिंह राजद नेता नंद बिहारी यादव आदि मौजूद थे।














रेलवे से मुरारी सिंह को इस रेस्टोरेंट के संचालन का जिम्मा दो साल के लिए दिया गया है। आसनसोल में रेस्टोरेंट आन व्हील्स काफी आकर्षक है। यह पूर्व रेलवे में इस तरह का पहला रेस्टोरेंट है। यहां रेलयात्रियों के साथ ही आम नागरिक भी उचित मूल्य पर स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ उठा सकते हैं
- Asansol : LPG की किल्लत पर फूटा लोगों का गुस्सा, खाली सिलेंडर रखकर सड़क जाम
- আসানসোলে মাদক সহ তিনজন গ্রেপ্তার, দেড় লক্ষ টাকা উদ্ধার
- পাণ্ডবেশ্বরে মর্মান্তিক দুর্ঘটনা , ট্রাফিক ব্যবস্থার গাফিলতিতে সরব স্থানীয়রা
- Asansol: ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार, डेढ़ लाख नकद बरामद
- Asansol Sikh Welfare Society और Asansol Central Gurudwara Prabandhak Committee द्वारा शहीद दिवस पर विभिन्न आयोजन

