Asansol गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान चुने गये अमरजीत सिंह भरारा
बंगाल मिरर, एस सिंह और सौरदीप्त सेनगुप्ता, आसनसोल : Asansol गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान चुने गये अमरजीत सिंह भरारा। आसनसोल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान ( अध्यक्ष ) अमरजीत सिंह भरारा उर्फ बब्बी भारी मतों से चुनाव जीतकर निर्वाचित हुए। आज रामबंधुतालाब स्थित गुरुनानक नगर में मतदान के बाद मतगणना हुई। कड़ी सुरक्षा के बाद मतदान के बाद मतगणना हुई। करीब 580 वोटरों ने वोट डाले थे। अमरजीत सिंह भरारा करीब 246 वोटों के अंतर से चुनाव जीतकर अध्यक्ष चुने गये।














चुनाव जीतने के बाद वह समर्थकों के साथ गुरुद्वारा में गये वहां मत्था टेका और अरदास की। इस दौरान पार्षद रणबीर सिंह भरारा उर्फ जीतू, गुरुचरण सिंह भरारा, संजोग सिंह भरारा दीपक सिंह बेदी समेत बड़ी संख्या में सिख संगत के लोग मौजूद थे। प्रधान चुने जाने के बाद उन्होंने संगत को समर्थन के लिए आभार जताया और आश्वासन दिया कि जिस तरह से समर्थन मिला है वह उसी तरह से संगत के लिए काम भी करेंगे।कोलफील्ड टिंबर एंड शा मिल आनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय तिवारी, समाजसेवी शंकर शर्मा ने भी उन्हें बधाई दी।
- আসানসোল পুরনিগমের প্রায় ৪৫৫ কোটির শেষ পূর্ণাঙ্গ বাজেট পেশ মেয়রের
- ভোটার তালিকায় আসানসোল পুরনিগমের ডেপুটি মেয়রের নাম ” বিচারাধীন
- बंगाल की जनता चाह रही बदलाव : कृष्णा
- शिक्षा और स्वस्थ्य के व्यावसायीकरण से कराह रही जनता : फिरोज
- Asansol गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव को सरगर्मी तेज, पार्षद ने लगाया हमले का आरोप





