ASANSOL

Asansol : WBCUPA KNU ने कुलपति के विरोध में खोला मोर्चा,  लगाये गंभीर  आरोप

बंगाल मिरर, सौरदीप्त सेनगुप्ता, आसनसोल : आसनसोल के कल्ला स्थित काजी नजरुल विश्वविद्यालय में बुधवार वेस्ट बंगाल कॉलेज यूनिवर्सिटी प्रोफेसर्स एसोसिएशन (वेबकुपा) काजी नजरुल विश्वविद्यालय की शाखा द्वारा संवाददाता सम्मेलन किया यहां इस संगठन के आह्वायक सजल कुमार भट्टाचार्या, सचिव उत्तम मंडल, शांतनु बनर्जी ने संवाददाताओं को संबोधित किया। सजल भट्टाचार्या ने कहा कि मंगलवार काजी नजरुल विश्वविद्यालय में जो कुछ भी हुआ उसकी पूरी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ. साधन चक्रवर्ती की है।

 उन्होंने कहा कि उन्हीं की वजह से विश्वविद्यालय में ऐसा वातावरण बन गया है कि उनके साथ अब काम करना असंभव हो गया है। उन्होंने राज्य सरकार से तुरंत डॉ. साधन चक्रवर्ती को वाइस चांसलर के पद से हटाने की मांग की। उन्होंने कहा कि अभी तक यही साफ नहीं हुआ है कि वर्तमान में डॉ. साधन चक्रवर्ती यहां के वाइस चांसलर है भी या नहीं। उन्होंने कहा की जब से नए रजिस्ट्रार आए हैं और उन्होंने वाइस चांसलर के आर्थिक भ्रष्टाचार को पकड़ना शुरू किया है। तब से उन्होंने इस तरह का रुख अख्तियार किया है। इनका साफ कहना है की वाइस चांसलर ने जिस तरह से भ्रष्टाचार किया है। उसे जब रजिस्ट्रार ने रोका तो वह वाइस चांसलर की आंख की किरकिरी बन गए और वाइस चांसलर यहां के कर्मचारियों को आपस में बांटने की कोशिश कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने वाइस चांसलर पर झूठ बोलने का आरोप लगाया।

 उन्होंने कहा कि 10 मार्च को डीए के समर्थन में पूरे राज्य में जो सरकारी कर्मचारियों द्वारा हड़ताल बुलाई गई थी। उसका उनके संगठन ने समर्थन नहीं किया था। उन्होंने साफ कहा कि वह तृणमूल कांग्रेस से जुड़े संगठन है और वह ऐसा कुछ करने के बारे में सोच भी नहीं सकते है। उन्होंने साफ कहा कि उस दिन भी उन्होंने यहां पर अपना काम किया था। यहां तक कि उन्होंने हड़ताल के विरोध में बैज लगाकर काम किया था। लेकिन वाइस चांसलर ने यह झूठ कहा कि यहां के कर्मचारियों ने हड़ताल का समर्थन किया था।

 उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यहां के किसी भी कर्मचारी ने हड़ताल का समर्थन नहीं किया था। वाइस चांसलर झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने साफ कहा कि अब वाइस चांसलर के साथ काम करने जैसा माहौल नहीं रहा और उनको हटाना ही होगा। अगर राज्य सरकार उनको नहीं हटाती है और उनको पुनर बहाल करती है तो यहां के कर्मचारी उनके साथ सहयोग नहीं करेंगे।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *