JK Cement के बिजनेस हेड पहुंचे आसनसोल, न्यू जयपुर मार्बल हाउस में सम्मान
बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल के कुमारपुर स्थित न्यू जयपुर मार्बल हाउस में जेके सीमेंट के बिजनेस हेड निरंजन मिश्रा मंगलवार को आसनसोल दौरे के दौरान पहुंचे। न्यू जयपुर मार्बल के प्रमुख मुकेश तोदी तथा माधुरी तोदी ने उन्हें सम्मानित कर स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने डीलरों से विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की। इस संबंध में जेके सीमेंट के बिजनेस हेड निरंजन मिश्रा ने कहा कि कोरोना संकट के कारण दो साल बाजार बुरी तरह प्रभावित रहा।




अब बाजार उबर रहा है। वह खुद बाजार का जायजा लेने के लिए दौरे पर आये हैं। वह डीलरों, पेंटर तथा ग्राहकों से मिल रहे हैं। उनकी जरूरतों की जानकारी ले रहें है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पुट्टी पेंट का आधार है। जेके सीमेंट पुट्टी के विभिन्न उत्पाद लेकर बाजार में आई है। जो अपनी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ हैं। आने वाले समय में ग्राहकों की जरूरतों के अनुसार और नये उत्पाद भी आयेंगे।
- পিএইচইর পাইপলাইন ভেঙে পড়ার ঘটনা, জেলাশাসককে একাধিক দাবিতে স্মারকলিপি সিপিএমের
- Asansol : पुल गिरा चढ़ा राजनीतिक पारा, भाजपा – सीपीएम का हमला, उपमेयर का बचाव
- আসানসোল আদালতে আইনজীবীদের বিক্ষোভ
- Asansol : जन्मदिन पार्टी से लौटने में हुआ हादसा युवक की मौत, अस्पताल में तोड़फोड़
- Rupnarayanpur Kidnapping : 6 दिन से छात्रा का सुराग नहीं, मांगी फिरौती, पिता जहाँगीर की सीएम से गुहार