Asansol : एक ओर ड्रामा, दूसरी ओर तोड़फोड़ जारी
बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol News In Hindi Live Today ) : एक ओर ड्रामा, दूसरी ओर तोड़फोड़ जारी। आसनसोल में वर्षों बाद नगरनिगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू किया गया तो कुछ राजनीतिक दल के लोग इसे लेकर भी रोटी सेंकने के लिए ड्रामा करने लगे। चंद गिने-चुने लोगों के साथ यह लोग आज सुबह आन्दोलन करने लगे। जिन्हें पुलिस ने हटाया। वहीं दूसरी ओर नगरनिगम द्वारा अभियान आज भी जोरशोर से चलाया जा रहा है।















भगत सिंह मोड़ से जुबली मोड़ की ओर अभियान के दौरान बुलडोजर से जहां भी अवैध निर्माण मिला उसे ध्वस्त कर दिया गया। वह चाहे कोई बड़ा होटल, मिठाई दुकान या फिर मल्टीनेशनल कंपनी का स्टोर हो या फिर टीएमसी कार्यालय किसी को नहीं बख्शा गया। एक स्टोर के सामने अवैध रूप से बनाये गये शेड को तोड़ने के दौरान मामूली विरोध का सामना करना पड़ा। अभियान के दौरान टीएमसी नेता सैय्यद अफरोज, आईएनटीटीयूसी नेता राजू अहलूवालिया नगरनिगम के समर्थन में लोगों को समझाते दिखे।
मेयर बिधान उपाध्याय ने कहा कि शहर के लोगों की सुविधा के लिए यह अभियान चल रहा है। जिनका दुकान तोड़ा गया है, वह चिंता न करें उन सभी को दुकान मिलेगा ।नगरनिगम द्वारा सभी का पुनर्वास किया जायेगा।
- ” যুব সাথী ” প্রকল্প নিয়ে কটাক্ষ অগ্নিমিত্রা পালের, বাংলায় কর্মসংস্থান নিয়ে শাসক দল ও সরকারকে আক্রমণ
- আসানসোল পুরনিগম এলাকায় ১,৩০০টি কাজ ইতিমধ্যেই শুরু হয়েছে
- Lala को Supreme झटका ! चुनाव से पहले कईयों की बढ़ सकती है मुश्किलें
- পঞ্চমুন্ডির আসনে বসে পূজো হয় ৭০০ বছরের দলদলি কালীর
- আসানসোলে রানাঘাটের বিজেপি সাংসদ, ৩৬৫ ধারা জারি করে এসআইআর প্রক্রিয়া শেষ করার দাবি

