ASANSOLधर्म-अध्यात्म

Asansol : पूर्णाहुति के साथ हरिनाम संकीर्तन संपन्न, जागरण में झूमे श्रद्धालु

बंगाल मिरर, आसनसोल : शनिवार की सुबह यज्ञ हवन की पूर्णाहुति के साथ हरिनाम संकीर्तन संपन्न हुआ। इसके बाद राम विवाह का आयोजन किया गया। राम विवाह में कृष्णा प्रसाद सह पत्नी पिंकी प्रसाद यजमान सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थे। 9 कीर्तन मंडली में 8 सदस्यों की टीम पारी पारी से लगातार 24 घंटे तक कीर्तन किया। कीर्तन में विभिन्न जगहों से झांकी नृत्य किया। कीर्तन मंडली द्वारा उच्चारित हरे रामा हरे कृष्णा भजन से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया था। कीर्तन में स्थानीय बच्चों युवकों युवतियों सहित उम्रदराज महिला पुरुष ने भी हिस्सा लिया।

कीर्तन की गूंज से पूरा क्षेत्र भक्ति में हो गया। हवन पूजन अनुष्ठान संपन्न होने के उपरांत भंडारा का भी आयोजन किया गया था। जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद स्वरूप खिचड़ी भोग ग्रहण किया। महाप्रसाद के रूप में लोगों के बीच बुंदिया फल चूरमा पूरी खिचड़ी आदि वितरण किया गया। पूरा इलाका हरे रामा हरे कृष्णा रामा रामा हरे हरे के उच्चारण से गूंजता रहा। इस मौके पर आयोजक विशिष्ट समाजसेवी, व्यवसाय व धार्मिक प्रवृत्ति के धनी कृष्णा प्रसाद ने बताया कि राज्यों देशवासियों की सुख समृद्धि तथा कल्याण के लिए हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया।

उन्होंने कहा कि हरिनाम संकीर्तन के आयोजन से लोगों के घरों में सुख शांति समृद्धि तथा भक्तों के मन को शांति के साथ घर में खुशहाली आती है। वहीं उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी से जल्द से जल्द राहत देने के लिए हरि कीर्तन किया जाता ha। हरि कीर्तन करने से वातावरण सुखमय होता है। पुराने सगे संबंधी दोस्त आदि से भी मुलाकात होती है। उन्होंने कहा कि लोग भगवान की भक्ति में झूमने लगे। वहीं कृष्णा प्रसाद ने कहा कि हरि कीर्तन करने से बच्चों के उज्जवल भविष्य होता है। पढ़ाई में मन लगा रहता है इसके लिए भी उनके नाम से पाठ किया जाता है।

इस मौके पर आशा शर्मा, विजय प्रकाश, शिबू सिंह, रजनीश पांडेय, पीएन सिंह, अमूल दास, राजीव कुशवाहा, सुदीप पांडेय, शनि प्रसाद, अशोक तिवारी, संतोष पांडेय, पिंटू सिंह, रोबिन सिंह, संजय चौधरी, तापस कुमार, मनोज प्रसाद, गोपी रजक, राकेश मिश्रा, बापी गोस्वामी, किरण बाउड़ी, राज बाबू साव, दीपू सिंह, मनोज प्रसाद, सुदीप पांडेय, सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!