ASANSOL

ASANSOL Advocate Murder Case : ससुर की गई पिटाई से मौत, पत्नी के साथ अच्छे संबंध नहीं थे

किराये के वाहन से ले गये शव, नीघा में लिया पेट्रोल

बंगाल मिरर, एस सिंह, आसनसोल : ( ASANSOL Advocate Murder Case ) ASANSOL कोर्ट के अधिवक्ता की हत्या में पत्नी और ससुर की गिरफ्तारी के बाद  अब आसनसोल कोर्ट के लॉ क्लर्क मनोज यादव को पुलिस ने दबोचा है। आज उसे कोर्ट में पेश कर सात दिनों की रिमांड पर लिया गया। उल्लेखनीय है कि अधिवक्ता ब्रजेश्वर दास की हत्या के आरोप में अंडाल थाना पुलिस की मदद से दक्षिण थाना पुलिस  ने उसकी पत्नी शंपा दास और ससुर तारकनाथ दास को गिरफ्तार कर  पुलिस ने दोनों आरोपी को आसनसोल कोर्ट में पेश कर 14 दिनों की रिमांड  लिया। इस हत्याकांड में और कई लोगों के संलिप्त होने की आशंका थी।

file photo source social media

अधिवक्ता ब्रजेश्वर मूलरूप से बांकुड़ा के सालतोड़ा निवासी थे। वह आसनसोल में परिवार के साथ रहते थे और ससुराल अंडाल में था। बीते 10 जून को भतीजे ने  उसके गुमशुदा होने की शिकायत की थी। जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी। जिसके बाद यह सनसनीखेज घटना सामने आई।

आसनसोल दक्षिण थाना पुलिस ने अधिवक्ता ब्रजेश्वर दास हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। इस मामले में मास्टर माइंड अधिवक्ता का सहयोगी ला क्लर्क मनोज यादव निकला। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर सात दिन की रिमांड पर लिया है। दक्षिण थाना में शुक्रवार की शाम संवाददाता सम्मेलन कर एसीपी सेंट्रल देवराज दास ने कहा है कि बीते 10 जून को अधिवक्ता के गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। उसके बाद पुलिस मामले की गहराई से छानबीन में जुटी। जांच के दौरान पता चला कि 10 जून को ही उसके गोधूलि स्थित फ्लैट में पारिवारिक विवाद के बाद ससुर तारक नाथ दास द्वारा की गई पिटाई से उसकी मौत हो गई।

ASANSOL Advocate Murder Case : किराए के वाहन से काजोड़ा ले गए शव को

ब्रजेश्वर की हत्या के बाद उसके शव को ससुर और ब्रजेश्वर की पत्नी ने मिलकर शव को किराए के वाहन से काजोड़ा लए गए। जहां उसे जलाने का प्रयास भी किया गया। शव को जलाने के लिए निघा पंप से पेट्रोल खरीदा गया था जिसका खुलासा सीसीटीवी फुटेज में हो गया है। शव को नष्ट करने व साक्ष्य मिटाने की पूरी तरकीब मनोज यादव ने ही सुझाई थी। इस काम में मनोज ने पूरी मदद की थी। इसलिए उसे भी गिरफ्तार किया गया है। एसीपी ने बताया कि शव को जलाने के लिए निघा पेट्रोल पंप से पेट्रोल खरीदा गया था। जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मिल गया है। पुलिस को काजोड़ा से ब्रजेश्वर दास की अस्थियां मिली है। जिसे फारेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। अब उनका डीएनए टेस्ट कराया जाएगा।

पत्नी के साथ अच्छे संबंध नहीं थे ब्रजेश्वर के

एसीपी देवराज दास ने बताया कि ससुर और पत्नी की बयान में विसंगतियों और मोबाइल लोकेशन की मदद से मामले का खुलासा हो पाया। ब्रजेश्वर और उसकी पत्नी के बीच संबंध पहले से ही अच्छे नहीं थे। 2009 में भी उसने पति के खिलाफ मामला कराया था। मनोज के साथ भी उसके गहरे ताल्लुकात बताए जा रहे हैं।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!