Vande Bharat : मार्च 2024 तक लॉन्च होंगी ‘वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
बंगाल मिरर, विशेष संवाददाता : ( Indian Railways ) देश में मार्च 2024 तक लॉन्च होंगी ‘वंदे भारत स्लीपर ट्रेन’ केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि मार्च 2024 तक वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें ( Vande Bharat Train ) पटरियों पर दौड़ती नजर आएंगी। यानी वंदे भारत ट्रेन के जरिए अब यात्री केवल बैठकर ही नहीं बल्कि लेटकर भी सफर का आनंद ले सकेंगे। महज इतना ही नहीं, यात्री इन ट्रेनों के जरिए सस्ते किराए में भी यात्रा कर पाएंगे।














पटरी पर है योजना
रेल मंत्री ने कहा है कि फिलहाल, इन ट्रेनों को शुरू करने की योजना पटरी पर है। ज्ञात हो, पीएम मोदी द्वारा मध्य प्रदेश के भोपाल में आज (मंगलवार) देश को पांच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात दी गई। इस कार्यक्रम में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी शामिल हुए। इसी दौरान केंद्रीय रेल मंत्री ने यह घोषणा की।
देश के अधिकतर राज्य वंदे भारत एक्सप्रेस से कनेक्ट
इस दौरान रेल मंत्री ने कहा कि देश के अधिकतर राज्य वंदे भारत एक्सप्रेस नेटवर्क से जुड़ चुके हैं। केवल चार राज्यों को छोड़कर बाकी सभी राज्य वंदे भारत एक्सप्रेस से कनेक्टेड हैं। जिन चार राज्यों को अभी तक वंदे भारत एक्सप्रेस से जोड़ा नहीं जा सका है, वहां, रेलवे का विद्युतीकरण होना बाकी है या फिर रेलवे का नेटवर्क मौजूद नहीं है।
‘वंदे भारत चेयर कार’ के बाद अब लॉन्च होगी ‘वंदे स्लीपर कोच ट्रेन’
इस कार्यक्रम के दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि स्लीपर कोच की वंदे स्लीपर की डिजाइन बहुत ही एडवांस्ड स्टेज में चल रही है। आगे जोड़ते हुए उन्होंने कहा, दिसंबर तक डिजाइन कम्पलीट हो जाएगा। साथ ही साथ मैन्युफैक्चरिंग भी इम्पेरलल चल रही है। इसी के साथ केंद्रीय रेल मंत्री ने कहा, मार्च-2024 तक वंदे स्लीपर ट्रेन भी आ जाएगी।
102 वंदे भारत में 75 चेयर कार और शेष स्लीपर संस्करण होंगे तैयार
याद दिलाना चाहेंगे, इससे पहले रेल मंत्री ने मार्च 2023 में लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी थी कि भारतीय रेलवे ने रेलवे उत्पादन इकाइयों (इंटीग्रल कोच फैक्ट्री, रेल कोच फैक्ट्री और मॉडर्न कोच फैक्ट्री) के भीतर भारतीय रेलवे डिजाइन के अनुसार 102 वंदे भारत रेक (2022-2023 में 35 और 2023-2024 में 67) की उत्पादन योजना जारी की थी। उन्होंने यह जानकारी भी दी थी कि कुल 75 वंदे भारत रेक को चेयर कार संस्करण के रूप में और शेष को स्लीपर संस्करण के रूप में नियोजित किया गया है।
तीन अलग-अलग प्रौद्योगिकियों की 400 वंदे भारत ट्रेनों के निर्माण की योजना
रेल मंत्री के मुताबिक भारतीय रेलवे ने तीन अलग-अलग प्रौद्योगिकियों की 400 वंदे भारत ट्रेनों (स्लीपर संस्करण) के निर्माण की योजना बनाई है, जिसके लिए भारतीय रेलवे ने विनिर्माण के लिए प्रौद्योगिकी भागीदारों का चयन करने के लिए निविदाएं भी जारी की थी।
- Asansol Sikh Welfare Society और Asansol Central Gurudwara Prabandhak Committee द्वारा शहीद दिवस पर विभिन्न आयोजन
- আসানসোল দক্ষিণে প্রচারে চপ ভেজে মমতা সরকারকে কটাক্ষ অগ্নিমিত্রা পালের
- পশ্চিম বর্ধমানের তিন বিধানসভার রিটার্নিং অফিসার বদল
- আসানসোলে আদিবাসী যুবকের রক্তাক্ত দেহ উদ্ধার, খুনের অভিযোগ পরিবারের, চাঞ্চল্য
- Asansol खून से सना मिला आदिवासी युवक का शव, हत्या की आशंका

