Asansol : PSJ TVS में लॉंच हुआ इलेक्ट्रिक स्कूटर IQUBE
बंगाल मिरर, आसनसोल : Asansol : PSJ TVS में लॉंच हुआ इलेक्ट्रिक स्कूटर IQUBE। अब शिल्पांचलवासी भी टीवीएस की प्रसिद्ध इलेक्ट्रिक स्कूटी IQUBE खरीद सकेंगे। अभी तक देश के चुनिंदा शहरों में ही टीवीएस ने इसे लॉन्च किया है। आसनसोल के पीएसजे टीवीएस में संस्था के मालिक निखिलेश उपाध्याय एवं उनकी पत्नी पूजा उपाध्याय ने संयुक्त रूप से इसका अनावरण किया।
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20230207-WA0151-e1698295248979.webp?resize=768%2C512&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230806-WA0401-e1691322196469-500x421.jpg?resize=500%2C421)
निखिलेश उपाध्याय ने IQUBE के बारे में बताया कि यह देश की सर्वाधिक बिकने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटरों में से हैं। इसे ग्रीन स्कूटर आफ द ईयर का अवार्ड भी मिला है। एक बार चार्ज कर यह सौ किलोमीटर तक चल सकती है। इसके तीन मॉडल उपलकब्ध है। शुरूआती मॉडल की कीमत एक लाख 65 हजार से शुरू है। इसके अलावा इसका लुक आकर्षक है। इसमें एलईडी लाइट के साथ ही मल्टीफंकशनल टच स्क्रीन डैशबोर्ड है। इसके बैटरी पर तीन साल की वारंटी दी जा रही है। इसकी स्टोरेज क्षमता 32 लीटर की है।एक भारतीय एक दिन में औसतन जितनी स्कूटी या स्कूटर चलाते हैं। उस अनुपात में इसका माइलेज काफी अधिक है।