ASANSOL

स्वेदशी वार्ता का विमोचन और पुस्तक स्टॉल का उद्घाटन

बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल रवीन्द्रनगर उन्नयन समिति के निकट स्थित भाजपा कार्यालय के समक्ष हिन्दूत्व से जुड़े पुस्तकों को बुक स्टॉल का उद्घाटन शुक्रवार की शाम किया गया। इस दौरान स्वदेशी वार्ता पुस्तक का  विमोचन भी किया गया।   इस कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश  सदस्य कृष्णेन्दू मुखर्जी, जिलाध्यक्ष बप्पा चटर्जी सहित अन्य अतिथियों  ने इस स्टॉलल का उद्घाटन किया। इस मौके पर युवा नेचा सौम्य दोलुई, प्रांतिक महता आदि उपस्थित थे।

इस दौरान कृष्णेन्दू मुखर्जी ने कहा कि हिन्दूत्व संगठन से जुड़े कई पुस्तकों को इस स्टॉल में जगह दिया गया। है। इसका मुख्य उद्देश्य है कि हिन्दू के इतिहास के बारे में लोग जाने। सनातन धर्म ही इस पृथ्वी और भारतवर्ष के पहला धर्म है। इसके गर्व को महसूस करना होगा। वही इस दौरान जिलाध्यक्ष बप्पा चटर्जी ने कहा कि पहले के इतिहास में हिन्दू की गौरव को छिपाया गया। सही इतिहास से लोगों को वंचित किया गया। वही इतिहास को बताने का कार्य पुस्तक स्टॉल में किया गया है। लोगों से अपील किया गया कि वह इस स्टाल में आए और एक बार जरूर पुस्तक को उठा कर पढ़े। इस दौरान स्वदेशी वार्ता पुस्तक का विमोचन भी किया गया। इसके अलावा जो नव लेखक है उन्हें सम्मानित भी किया गया।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!