Asansol Cine Cosmo Multiplex का सेंट्रम मॉल में उद्घाटन
बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol Cine Cosmo Multiplex ) आसनसोल के सृष्टिनगर स्थित सेंट्रम मॉल में एक बार फिर से मल्टीप्लेक्स की शुरूआत हुई। गुरुवार को सिने कास्मो मल्टीप्लेक्स का उद्घाटन किया गया। आसनसोल में सिने प्रेमियों में इसे लेकर खुशी देखी जा रही है। आसनसोल में इसके पहले दो मल्टीप्लेक्स थे। लेकिन वह दोनों बंद हो गये थे। अब फिर से मल्टीप्लेक्स खुलने से शिल्पांचलवासियों को बड़े पर्दे पर फिल्म देखने के लिए दुर्गापुर जाने की जरूरत नहीं होगी। उद्घाटन के अवसर पर सिने कास्मो के डायरेक्टर सम्यक जैन, बंगाल सृष्टि के साहिल सहारिया, विनय चौधरी उपस्थित थे।














सम्यक जैन ने बताया कि उनका जोर दर्शकों को बेहतर सुविधा देने पर है वह लोग मुख्यत: रायपुर से हैं, उन लोगों के केंद्र का विस्तार किया जा रहा है। इस अवसर पर साउथ बंगाल चैंबर्स आफ फेडरेशन इंडस्ट्रीज के महासचिव जगदीश बागड़ी, संजय बंसल, रामकुमार शारदा, मुकेश तोदी, नरेश अग्रवाल, हरिनारायण अग्रवाल आदि उपस्थित थे। लोगों ने भी मल्टीप्लेक्स खुलने पर खुशी जताई।
- Asansol नगर निगम के कार्यक्रम में कुर्सियां रहीं खाली, सोशल मीडिया पर भाजपा पार्षद के पोस्ट से मचा राजनीतिक विवाद
- আসানসোল বইমেলার উদ্বোধন, চলবে ১০ দিন
- “आखिर !..सच क्या है?”**”क्या सचमुच, सच के आगे CM पद है”
- Asansol DRM ट्रांसफर विवाद पर फैसला 12 को
- বার্নপুরের স্কুলে পড়ুয়াদের উপর বহিরাগতদের হামলা, বিক্ষোভ উত্তেজনা

