Durgapur : बहु समलैंगिक ? प्रेमिका के साथ मिलकर सास की हत्या का आरोप, सनसनी
बंगाल मिरर, दुर्गापुर : औद्योगिक शहर दुर्गापुर में रोमांचक घटना से सनसनी फैल गई। पति और सास ने समलैंगिकता को स्वीकार नहीं किया इस कारण बहु समेत अन्य ने सास की पीट-पीटकर हत्या कर दी, बहू की प्रेमिका सिविक वॉलंटियर बताई जाती है। आरोपियों में उसके भाई और पिता का भी नाम बताया जा रहा है। वहीं इसके अलावा परिवार ने संपत्ति के लालच का भी आरोप लगाया है । इस घटना में सुनंदा रॉय उनकी प्रेमिका सिविक वॉलिंटियर, उसके भाई अनिमेष और पिता जयदेव के खिलाफ आरोप लगाया गया है। मृतका का नाम 70 वर्षीय अनिमा रॉय है।














गृहिणी सुनंदा रॉय और सिविक वालंटियर के रिश्ते की बात कुछ साल पहले सामने आई थी। पति प्रशांत रॉय और सास अनिमा रॉय ने शुरू से ही इस पर आपत्ति जताई। इसके अलावा परिवार का आरोप है कि उनकी नजर बेनाचिति के देवीनगर स्थित उस घर पर भी थी जहां रॉय परिवार रहता है। इस बात को लेकर पिछले ढाई साल से परिवार में अशांति चल रही थी। लक्ष्मी पूजा के अगले दिन, 29 अक्टूबर को अशांति चरम पर पहुंच गई। सुनंदा रॉय और उसकी प्रेमिका , अनिमेष ता और जयदेव ता पर बेनाचिति के देवी नगर स्थित उनके घर में अनिमा रॉय को बुरी तरह पीटने का आरोप है।
गंभीर चोटों के कारण उन्हें पहले दुर्गापुर महकमा अस्पताल और बाद में विधाननगर के एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया। अनिमा रॉय का कल 9 नवंबर को दोपहर में निधन हो गया। मृतक के दो बेटे श्रीकांत रॉय और प्रशांत रॉय ने आरोपियों की कड़ी सजा की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- रामनवमी पर बर्नपुर में पगड़ी वितरण, गणमान्य लोग सम्मानित
- নাকা তল্লাশি চলাকালীন বাস থেকে প্রচুর পরিমাণে মদ বাজেয়াপ্ত
- Mamata Banerjee Durgapur पहुंची, खांद्रा में सभा कल
- দুর্গাপুরে মমতা বন্দ্যোপাধ্যায় , শনিবার রানিগঞ্জ বিধানসভার খান্দ্রাতে জনসভা
- Poll 2026 : Paschim Bardhaman में 14 हजार मतदान कर्मी : डीएम

