ASANSOL

Asansol BJP ने मनाई होली उड़ाया भगवा रंग

बंगाल मिरर, आसनसोल :  होली के पवित्र अवसर पर आज आसनसोल के रविंद्र भवन के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी होली का आनंद उठाया उन्होंने एक दूसरे को भगवा रंग से रंग दिया इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष बप्पा चटर्जी ने कहा कि आज होली का शुभ अवसर है इस मौके पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

उन्होंने कहा कि पूरे आसनसोल के साथ-साथ पूरे बंगाल में जिन अशुभ शक्तियों ने अपना प्रभाव विस्तार कर लिया है आज होली के अवसर पर वह ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उन अशुभ शक्तियों का नाश हो इसलिए आज इस त्यौहार को मनाया जा रहा है उन्होंने कहा कि उनका विश्वास है कि आने वाले समय में पूरे पश्चिम बंगाल में भगवा रंग चढ़ जाएगा। इस दौरान भाजपा नेता सुब्रत गारंटी,  शंकर चौधरी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!