Shootout में 2 गिरफ्तार, एजेंट ने ही दी थी सुपारी
बंगाल मिरर, एस सिंह :- आसनसोल के चिनाकुडी शूटआउट मामले में दो गिरफ्तार किये गये हैं। माइक्रोफाइनेंस कंपनी के मालिक उमाशंकर चौहान की कार्यालय में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अब पुलिस ने उसके एजेंट शिवनाथ रजक तथा हत्यारे दीप बाउरी को गिरफ्तार किया है। शिवनाथ उमाशंकर की कपंनी के लोन का पैसा वसूल करता था और उस कलेक्शन का एक बड़ा हिस्सा उमाशंकर को नहीं देता था इसके बाद शिवनाथ रजक ने उमाशंकर को रास्ते से हटाने की योजना बनायी.















शिवनाथ ने दीप को उमाशंकर के हत्या की सुपारी दी थी। जिसके बाद योजना बनाकर बीते 15 अप्रैल को चिनाकुड़ी इलाके में माइक्रोफाइनेंस के मालिक उमाशंकर चौहाने की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस घटना में कुल्टी थाने की नियामतपुर फांड़ी की पुलिस ने गिरफ्तार शिवनाथ और दीप को आज कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया।
- Durgapur : मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में छात्रा की संदिग्ध मौत, बाथरूम में लटका मिला शव, पटना निवासी
- দুর্গাপুরে মেডিক্যাল কলেজ হাসপাতালের বাথরুম থেকে উদ্ধার ডাক্তারি পড়ুয়ার ঝুলন্ত দেহ, তদন্তে পুলিশ
- আসানসোলে পশ্চিমবঙ্গ রাজ্য কর্মচারী ফেডারেশনের জেলা সম্মেলন
- আসানসোল শহরকে যানজট মুক্ত করার দাবি কংগ্রেসের, জিটি রোড অবরোধ, পুলিশের সঙ্গে ধস্তাধস্তি
- Rotary Asansol Greater का 20 से 22 मार्च तक रजिस्ट्रेशन कैंप, कृत्रिम अंग लगाने के लिए


