RANIGANJ-JAMURIA

Abhishek Banerjee रानीगंज में करेंगे सभा

आज खांद्रा में योगी आदित्यनाथ

बंगाल मिरर,  आसनसोल: आसनसोल लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार पिक पर पहुंचने लगा है चुनाव प्रचार के लिए दिग्गज पहुंच रहे हैं तृणमूल सुप्रीमो सभा कर चली गई हैं तो भाजपा के लिए मिथुन ने भी रोड शो किया था। वही आज खंद्र में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ रहे हैं दूसरी ओर तृणमूल के युवराज राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी आगामी 3 मई को रानीगंज आ रहे हैं।

आसनसोल लोकसभा क्षेत्र से तृणमूल प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा के समर्थन में अभिषेक बैनर्जी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। यह सभा रानीगंज शहर के एनएसबी रोड स्थित सियारसोल राजबाड़ी मैदान में आयोजित होगी। सभा को लेकर अभी से ही तैयारी शुरू हो गई है। सोमवार को जिला तृणमूल अध्यक्ष सह विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती सियारसोल राजबाड़ी मैदान तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे।

इस दौरान उनके साथ रानीगंज टाउन तृणमूल के अध्यक्ष व पार्षद रूपेश यादव, बोरो दो के चेयरमैन मुजम्मिल हुसैन शहजादा, सदन सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। तृणमूल के जिला अध्यक्ष नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने सभा स्थल का जायजा लिया एवं पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बाद अब तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव सह सांसद अभिषेक बनर्जी रानीगंज आ रहे हैं और उनकी सभा से जुडी तैयारियां चल रही हैं।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *