ASANSOL

आपका वोट आपका अधिकार – अपना कीमती वोट जरूर दे : फ़िरोज़ खान FK

बंगाल मिरर, आसनसोल :  समाजसेवी और अंतर्राष्ट्रीय व्यवसायी फिरोज खान एफके ने लोकतंत्र के सबसे बड़े त्यौहार 2024 के लोकसभा चुनाव में लोगों से अपील की है कि आपलोगों का वोट आपका अधिकार है और अपनी कीमती वोट जरूर दें। आप की कीमती वोट देश का और आप के बच्चों का भविष्य को तय करेगा ।  घर से  बिना कोई डर खौफ के निकले और अपनी कीमती वोट जरूर दे और वोट देने का समय दिमाग में कोई जाति, धर्म को नहीं रखना सिर्फ और सिर्फ देश के हित को देखते हुए सोच समझ अपने सही नेता का चुनाव करें। मजबूत और विकसित भारत के लिए वोट करें।

महिलाओं से भी खास अपील है कि वो घर का सारा काम छोड़ कर पहले वोट दें और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें।
ऐसा न हो कि आप का एक ग़लत वोट से आप को 5 साल तक पछताना पड़े।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!