Asansol Counting से पहले टीएमसी की बैठक, दिये अहम निर्देश
बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल लोकसभा केंद्र के लिए कल मतगणना होगी इससे पहले आज आसनसोल के रविंद्र भवन में पश्चिम बर्दवान जिला टीएमसी की तरफ से एक जरूरी बैठक की गई। इस बैठक में मंत्री मलय घटक , पश्चिम बर्धमान जिला टीएमसी अध्यक्ष नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती, मेयर बिधान उपाध्याय, शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा, एडीडीए चेयरमैन तापस बनर्जी, चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, उपमेयर अभिजीत घटक, वसीम उल हक विधायक हरेराम सिंह समेत जिला कमेटी के सभी सदस्य एवं सभी शाखा संगठनों के जिला अध्यक्ष इस जिले के ससभी ब्लॉक अध्यक्ष और सभी काउंटिंग एजेंट उपस्थित थे।














नरेन्द्रनाथ चक्रवर्ती ने कहा कि जिस तरह से पिछले तीन महीना से टीएमसी का हर कार्यकर्ता मेहनत करता रहा है चाहे वह दीवार लेखन करना हो या पोस्टर लगाना या रैलियों सभाओं में शिरकत करना। इससे उनका पूरा भरोसा है कि आसनसोल में टीएमसी की जीत पक्की है उन्होंने कहा कि पिछले उपचुनाव में टीएमसी ने यहां पर ऐतिहासिक जीत हासिल की थी और इस बार भी उनको जनता का आशीर्वाद मिलेगा उन्होंने कहा कि अभी वह आंकड़ों की बात नहीं करेंगे यह जनता जनार्दन के ऊपर है हालांकि जब उनसे पूछा गया की एग्जिट पोल में फिर से नरेंद्र मोदी सरकार बनने की बात कही जा रही है इस पर उन्होंने कहा कि यह सब गोदी मीडिया और मोदी मीडिया की मिले भगत है जो लोगों को बरगलाने की कोशिश कर रही है ताकि भाजपा के काउंटिंग एजेंट कम से कम मतगणना केंद्र तक पहुंचे
- জামুড়িয়ার প্রার্থী হরেরাম সিংকে প্রকাশ্য মঞ্চ থেকে করলেন সতর্ক, ছেলে লালবাতি গাড়িতে চেপে ঘুরছে, ক্ষুব্ধ মমতা বন্দ্যোপাধ্যায়
- SAIL नए युग की शुरुआत: डॉ. अशोक कुमार पंडा संभालेंगे कमान
- Mamata Banerjee का आक्रामक रुख, SIR और चुनाव आयोग पर फिर बोला हमला, दंगा के लिए ठहराया जिम्मेदार
- রানিগঞ্জের জনসভায় আক্রমণাত্মক মমতা বন্দ্যোপাধ্যায় , রঘুনাথগঞ্জে বিজেপি দাঙ্গা করিয়েছে, এসআইআর নিয়ে কমিশনকে আবারও তোপ
- Mamata Banerjee की मंच से सख्ती, हरे राम सिंह को बेटे को लेकर दी चेतावनी

