ASANSOL

World Environment Day : Asansol डिवाइडर पर  खजूर के पेड़ लगाने की योजना : मेयर

बंगाल मिरर, आसनसोल : शिल्पांचल में बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। आसनसोल नगर निगम परिसर मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मेयर बिधान उपाध्याय, निगम आयुक्त राजू मिश्रा,  उपमेयर वसीम उल हक आदि द्वारा पौधा वितरण किया गया। मेयर ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा विश्व का सबसे बड़ा मुद्दा बन चुका है।हमें पर्यावरण का संरक्षण करना होगा। अन्यथा जल्द ही पूरी मानव सभ्यता विनाश के कगार पर पहुंच जाएगी। उन्होंने कहा कि हम अपने घरों को तो साफ-सुथरा रखते हैं लेकिन बाहर और आसपास गंदगी फैलाते हैं। नालियों में कचरा फेंक देते हैं। जिससे नालियां जाम हो जाती हैं और पानी लोगों के घरों में घुस जाता है। इसके बाद आसनसोल नगर निगम को जिम्मेदार ठहराया जाता है। आसनसोल नगर निगम द्वारा लोगों के घरों से कचरा संग्रह करने के लिए लोगों को रखा गया है, लोगों को सचेत होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पौधारोपण बेहद आवश्यक है और हर एक इंसान को यह कोशिश करनी चाहिए। सड़क के बीच जो डिवाइडर हैं उनपर कालीपहाड़ी से लेकर भगत सिंह मोड़ और स्कोब गेट लेकर जुबली तक खजूर के पेड़ लगाए जाए। वहीं सामाजिक संस्था सृजन द्वारा बीबी कालेज के साथ मिलकर नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया गया। शहर के रविंद्र भवन, दुर्गा मंदिर आदि इलाकों में में नुक्कड़ नाटकों का मंचन किया गया। इसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

 निगम के आयुक्त राजू मिश्रा ने कहा कि पर्यावरण हम इंसानों के प्रयास से ही सुरक्षित रह सकता है। केवल नगर निगम के काम से पर्यावरण संरक्षित नहीं रहेगा। सबको सोचना होगा। जंगलों को बचाना होगा। कालेज के प्राचार्य डा. अमिताभ बसु ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नाटकों के माध्यम से नागरिकों को जागरूक करने का प्रयास किया गया।

धादका रोड तथा राम कृष्णा डंगाल में मां के नाम पौधा लगाया

वहीं पूर्व मेयर सह भाजपा नेता जीतेंद्र तिवारी ने रेलपार के धादका रोड तथा राम कृष्णा डंगाल में मां के नाम पौधा लगाया। साथ ही धादका रोड में पांच सौ तथा राम कृष्णा डंगाल में बच्चों के बीच एक हजार पौधों का वितरण किया।मौके पर  वार्ड 29 के भाजपा पार्षद गौरव गुप्ता, किशोर कुशवाहा, विकास गुप्ता, वरिष्ठ बुद्धिजीवी देवव्रत घोष आदि उपस्थित थे।

सिख माइनॉरिटी राइट्स इंटरनेशनल, भारतीय ह्यूमन राइट्स सोसाइटी एवं गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, बर्नपुर के संयुक्त तत्वावधान में बर्नपुर गुरुद्वारा ग्राउंड में वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस – 2024 के अवसर पर सिख माइनॉरिटी राइट्स इंटरनेशनल, भारतीय ह्यूमन राइट्स सोसाइटी एवं गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, बर्नपुर के संयुक्त तत्वावधान में आज बर्नपुर गुरुद्वारा ग्राउंड में वृक्षारोपण किया गया जिसमें सिख माइनॉरिटी राइट्स इंटरनेशनल के संस्थापक सरदार जसविंदर सिंह घुमन अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह, भारतीय ह्यूमन राइट्स सोसाइटी के संस्थापक सरदार सोना सिंह, सरदार मंगल सिंह, सरदार गुरदीप सिंह मोनू एवं तबारक हुसैन एवं गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, बर्नपुर के उप प्रधान सरदार चरण सिंह, सचिव सरदार रंजीत सिंह घई, सरदार इंदर सिंह, लाली सिंह  एवं गुरुद्वारा के सेवादार सरदार बंटी सिंह सभी की गरिमामयी उपस्थिति रही…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *