Durgapur Steel Plant Accident : मालगाड़ी की चपेट में कर्मी की मौत
बंगाल मिरर, दुर्गापुर :Durgapur Steel Plant Accident : मालगाड़ी की चपेट में कर्मी की मौत । एक हादसे में दुर्गापुर स्टील फैक्ट्री के एक स्थायी कर्मचारी की मौत हो गयी। मृतक का नाम अमित चटर्जी (55) है। वह रॉ मटेरियल हैंडलिंग प्लांट (आरएमएचपी) (ऑपरेशन) विभाग में कार्यरत थे। अमित चटर्जी की फैक्ट्री के अंदर काम करते समय एक दुर्घटना में मौत हो गई।














प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अमित चटर्जी शुक्रवार को नाइट ड्यूटी में शामिल हुए थे. शनिवार सुबह ओल्ड साइट ट्रिपलर पर काम करते समय वह किसी तरह वैगन के नीचे आ गये। अमित बाबू गंभीर रूप से घायल हो गये. उन्हें तुरंत पहले प्लांट मेडिकल ले जाया गया। वहां से उसे गांधी मोड़ के पास एक निजी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने उसकी जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया। फिर घटना को लेकर कर्मियों में आक्रोश देखा जा रहा है वालों प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं फिर एक बार दुर्घटना से सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगा है।
- ADPC : 19 थानेदार, फाड़ी प्रभारियों का फेरबदल
- দুর্গাপুরে আয়ার কঙ্কালসার দেহ উদ্ধার, খুনের অভিযোগে উত্তাল এলাকা
- युवा व्यवसायी व समाजसेवी आशीष पटेल ने विभिन्न स्थानों पर फहराया गया तिरंगा
- बंगाल एनर्जी लिमिटेड में ‘BEL कप 25-26’ का भव्य समापन, 3000 कर्मचारियों और उनके परिवारों संग मना उत्सव
- Asansol North Point School में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस






