दामोदर नदी में डूबा युवक, तलाश जारी
बंगाल मिरर, चरण मुखर्जी, रानीगंज: ( Asansol Raniganj News Today ) रानीगंज के दामोदर नदी में दोस्तों के साथ नहाने के दौरान एक युवक डूब गया। यह घटना मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे की है. बताया जाता है कि लापता युवक 22 वर्षीय शेख फैयाज रानीगंज के गिरजापाड़ा का रहने वाला है। घटना के संबंध में पता चला है कि आज के दिन 6-7 दोस्त दामोदर नदी में नहाने गये थे। इस दौरान जब एक दोस्त नहाने के लिए नीचे उतरा और पानी में डूबने लगा तो शेख फैयाज उसे पानी से निकालने के लिए पानी में उतरा और डूब गया














यह मामला देखकर उनके साथ मौजूद दोस्त हैरान रह गए और वह शोर मचाने लगे तभी आसपास के लोगों की नजर पड़ी और उन्होंने घटना की सूचना रानीगंज थाने के बल्लभपुर फांड़ी को दी। ज्ञात हो कि गिरजापाड़ा के 6-7 युवकों का ग्रुप ने नहाने के दौरान पुल के पास पानी में जब वे नहाने के लिए नीचे उतरे तो यह हादसा हो गया. फिलहाल बल्लभपुर फांड़ी पुलिस ने घटना स्थल के आसपास युवक की तलाश शुरू कर दी है. आपदा प्रबंधन दल के सदस्यों को बुलाया गया है।
- BJP की परिवर्तन यात्रा, अर्जुन मुंडा का तृणमूल पर हमला
- BJP परिवर्तन यात्रा पर हमला, वाहनों में तोड़फोड़, आरोप-प्रत्यारोप
- ADPC CP को शौर्य पदक देने की मांग, सीएम से अनुरोध
- West Bengal Governor से सीवी आनंद बोस का इस्तीफा
- পুলিশের সামনেই বিজেপির পরিবর্তন যাত্রায় হামলার অভিযোগ তৃণমূলের বিরুদ্ধে, পরিস্থিতি সামলাতে কেন্দ্রীয় বাহিনী, বারাবনিতে উত্তেজনা





