बाबा गणिनाथ सोशल वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा स्वास्थ्य और नेत्र जांच शिविर का आयोजन






बंगाल मिरर, बर्नपुर : ( Burnpur News ) बाबा गणिनाथ सोशल वेलफेयर ट्रस्ट की तरफ से आज बर्नपुर स्टेशन रोड शिवस्थान के समीप एक निशुल्क स्वास्थ्य और नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया यहां डेढ़ सौ से ज्यादा लोगों के स्वास्थ्य और आंखों की जांच की गई कार्यक्रम में आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी भी विशेष रूप से उपस्थित थे उन्होंने इस संस्था द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की और कहा कि इसी तरह से लोगों की सेवा की जानी चाहिए ताकि हमारा समाज और बेहतर हो सके। इस बारे में पत्रकारों का जानकारी देते हुए।








संस्था के सचिव सुदर्शन कुमार गुप्ता ने बताया कि आज 150 लोगों के स्वास्थ्य और आंखों की निशुल्क जांच किए गए उन्होंने कहा कि बाबा गणिनाथ सोशल वेलफेयर ट्रस्ट की तरफ से यह कार्य किया जाता है आज जिन लोगों के मोतियाबिंद का ऑपरेशन करवाना पड़ेगा उनको भी चिन्हित किया गया सोमवार को एंबुलेंस के जरिए उन्हें पुरुलिया के रामचंद्रपुर आई हॉस्पिटल ले जाया जाएगा फिर वहां पर ऑपरेशन करवाने के बाद उनको फिर यहां वापस लाया जाएगा। संरक्षक अयोध्या प्रसाद गुप्ता, शिवचंद गुप्ता, रतन गुप्ता, विश्वनाथ गुप्ता, रवीन्द्र गुप्ता समेत अन्य मौजूद थे।
- सम्मान, मित्रता, अटूट बंधन का प्रतीक बना नोबेलियन अलुमनाई
- दामागोड़िया ओसीपी हादसे के बाद ‘खुकू’ नाम चर्चा में, कोयला सिंडिकेट को लेकर कई सवाल
- ECL सालानपुर क्षेत्र में 110 करोड़ से बनी रेलवे साइडिंग का उद्घाटन
- দুর্গাপুরে যুবকের ঝুলন্ত দেহ উদ্ধারে চাঞ্চল্য, সম্পর্কের টানাপোড়েনে মানসিক অবসাদে আত্মহত্যা, দাবি
- আইপ্যাক কান্ড মুখ্যমন্ত্রী নাটক করেছেন, কটাক্ষ অগ্নিমিত্রা পালের


