Breaking: रेलपार में शराब बिक्री के मुद्दे पर दो गुटों में टकराव, तनाव
बंगाल मिरर, आसनसोल: आसनसोल उत्तर थाना अंतर्गत बरुआ बाजार इलाके में शराब बिक्री को लेकर दो गुटों के विवाद में टकराव से तनाव फैला गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची स्थिति को संभाला। इसके बाद अवैध शराब दुकान पर कार्रवाई की।
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20230207-WA0151-e1698295248979.webp?resize=768%2C512&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2024/06/img-20240626-wa02476894817992346843264.jpg?resize=500%2C283&ssl=1)
बताया जाता है कि यहां शराब के वैध और अवैध बिक्री को लेकर विवाद पैदा हुआ यहां अक्सर अवैध शराब बिक्री को लेकर विवाद होता था आज बात बढ़ गई और लोग लाठी डंडे लेकर उतर आए। इसके बाद तनाव फैल गया। हंगामा की खबर पाकर पुलिस मौके पर आई और स्थिति को संभाला।