नरेन्द्रनाथ चक्रवर्ती के जल्द से स्वस्थ होने, मंगल कामना हेतु पूजा अर्चना
बंगाल मिरर, आसनसोल : पांडेश्वर विधायक सह टीएमसी जिलाध्यक्ष नरेन्द्रनाथ चक्रवर्ती के स्वास्थ्य को लेकर आसनसोल – दुर्गापुर के विभिन्न हिस्सों में समर्थकों द्वारा पूजा – अर्चना हवन और यज्ञ किया गया गया। अंडाल और दुर्गापुर में समर्थकों ने यज्ञ और हवन किया। वहीं बिरबहादुर सिंह के नेतृत्व में नरेन्द्र नाथ चक्रवर्ती जी के सफल ऑपरेशन होने के लिए और उनके जल्द से स्वस्थ होने के साथ उनके मंगल कामना हेतु घाघरबुढ़ी मंदिर में पूजा अर्चना के साथ महाकालेश्वर मंदिर में भी पूजा और हवन करवाया गया।
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20230207-WA0151-e1698295248979.webp?resize=768%2C512&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2024/07/img-20240701-wa02483325193589507130300.jpg?resize=500%2C333&ssl=1)
इस दौरान बिरबहादुर सिंह, के अलावा पिन्टू गुप्ता, प्रमोद सिंह, बँटी सिंह, बिकाश सिंह, जितेंद्र केवट, मदन ठाकुर, अजय सिंह बीरबल गोप आदि उपस्थित थे। वहीं बताया जाता है कि नरेन्द्रनाथ चक्रवर्ती का आपरेशन सफल हुआ है।