पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा धरती के भगवान का सम्मान
बंगाल मिरर, आसनसोल : पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन आसनसोल शिल्पांचल शाखा की तरफ से डॉक्टर्स डे के अवसर पर शिल्पांचल में धरती के भगवान का विशेष सम्मान किया गया। इस अवसर परशिल्पांचल शाखा के अध्यक्ष श नरेश अग्रवाल एवं सचिव अनिल मोहनका ने बताया कि डॉ विधान चंद्र राय की जयंती के मुख्य अवसर पर डॉक्टर्स डे मनाया जाता है।इस अवसर पर आसनसोल जिला अस्पताल के अधीक्षक निखिल चंद्र दास,डॉक्टर ईश्वर अग्रवाल,डॉक्टर गरिमा अग्रवाल आसनसोल हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रमन राज,डॉक्टर विनोद कुमार आदि विशिष्ट डॉक्टरो को गुलदस्ता देकर तथा शाल ओढ़ाकर एवं मिठाई देकर उनका सम्मान किया गया।














इस छोटे से प्रयास के माध्यम से हम सभी डॉक्टरों का सम्मान और उनका अभिनंदन करते हैं । इस अवसर पर आसनसोल शिल्पांचल शाखा के उपाध्यक्ष सुदीप अग्रवाल संयुक्त सचिव मनोज अग्रवाल संयुक्त सचिव अभिषेक केडिया कोषाध्यक्ष आनंद पारीक , कुणाल भूत आशीष केडिया, अरुण अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित थे।
- SAIL ISP बार मिल ने रचा इतिहास, पहली बार हासिल की निर्धारित क्षमता
- BJP ने पश्चिम बंगाल में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध और कानून-व्यवस्था पर जताई चिंता
- Changes From 1st April 2026 : सैलरी, टैक्स, बैंकिंग और रेलवे पर सीधा असर
- बाराबनी में “खोदा पहाड़, निकला चूहा” बीजेपी की चौथी लिस्ट में अरिजीत प्रत्याशी
- পুলিশ অবজার্ভার নিয়ামতপুর ফাঁড়ি এলাকার বুথ পরিদর্শনে

