ममता राज में सामाजिक सुरक्षा योजना पर खर्च हुए 2473 करोड़ : श्रम मंत्री
बंगाल मिरर, आसनसोल : आज आसनसोल के श्रमिक भवन में मंत्री मलय घटक के हाथों स्टेट लेबर इंस्टीट्यूट की ओर से ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट एंड लेबर वेलफेयर को लेकर पोस्ट ग्रेजुएट स्तर के सर्टिफिकेट और मार्कशीट प्रदान किए गए। इस मौके पर यहां आसनसोल नगर निगम के एमएमआइसी गुरुदास चैटर्जी सहित श्रम विभाग के तमाम अधिकारी उपस्थित थे।




मंत्री मलय घटक ने कहा कि जब से ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री बनी है तब से ही श्रमिकों के हितों की अच्छे तरीके से रक्षा की जा रही है। बंगाल में सामाजिक सुरक्षा योजना की शुरुआत 2000 में वाम फ्रंट के ज़माने में इसकी शुरुआत हुई थी तब से लेकर 2011 तक सिर्फ 9 करोड़ रुपए के सामाजिक सुरक्षा योजना में दिया गया था लेकिन 2011 से 2024 तक यह आंकड़ा 2473 करोड़ रुपए है।
उन्होंने कहा कि इसी से पता चलता है कि ममता बनर्जी की सरकार श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए कितनी प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि आज की तारीख में 1 करोड़ 80 लाख श्रमिक बिना पैसों के सामाजिक सुरक्षा परियोजना के लिए नाम पंजीकृत कर चुके हैं जबकि वाम फ्रंट के ज़माने में हर कहीं 25 रुपए देने पड़ते थे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने श्रमिकों के के लिए ई एस आई अस्पताल को नए सिरे से सजाया है जहां मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवा उपलब्ध हो
- আসানসোলে ৪৮ ঘন্টার মধ্যেই পাল্টা মিছিল ও সভা, ২৬ নির্বাচনে পশ্চিম বর্ধমানে ৯ – ৯ করার চ্যালেঞ্জ তৃনমুল জেলা নেতৃত্বের
- आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति द्वारा सावन मेला 2025 का भव्य आयोजन
- Asansol : चेलीडंगाल हाई स्कूल में “राउंड टेबल इंडिया” द्वारा चार नए क्लास रूम का उद्घाटन
- আসানসোলের স্কুলে চারটি নতুন ক্লাসরুমের উদ্বোধন
- আসানসোলের সিধু কানু বাস টার্মিনাস পরিদর্শন