ASANSOL

 बाबा के दर्शन से ही सारे कष्ट दूर हो जाते हैं : पंकज

बंगाल मिरर, आसनसोल : आतंकी हमले की आशंका और प्राकृतिक आपदा के खतरे के बाद भी बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अमरनाथ की तीर्थ यात्रा पर बड़ी संख्या में आसनसोल निवासी भी गये थे। लेकिन अमरनाथ यात्रा से आसनसोल के यात्री  सकुशल लौटे।   अमरनाथ से लौटे आसनसोल निवासी एक शिव भक्त पंकज सिंह, आशीष गिरी, साधन बर्मन ने कहा कि वह लोग भगवान के साथ-साथ भारतीय सेना के जवानों को भी धन्यवाद देना चाहते हैं। 

उन्होंने कहा कि देश के कोने-कोने से बाबा बर्फानी के दर्शन को श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। जम्मू – काश्मीर में आतंकी हमले के कारण कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। बाबा के प्रति भक्तों की अटूट आस्था के कारण ही सबकुछ की परवाह किये बिना ही भक्ता पहुंच रहे हैं। बाबा के दर्शन से ही सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *