ASANSOL

Asansol NDPS Court : आज 6 गांजा तस्करों को होगी सजा

बंगाल मिरर, एस सिंह, आसनसोल : राज्य पुलिस की एसटीएफ द्वारा 2022 में 354 किलो गांजा के साथ दुर्गापुर के कोकोवेन थाना अंतर्गत प्रभात पल्ली से गिरफ्तार आधा दर्जन तस्करों को आसनसोल के एनडीपीएस अदालत के न्यायाधीश अकील सैफी ने मंगलवार को दोषी करार दिया। आज सभी को सजा सुनाई जाएगी।

इनमें नदिया जिला के संजय मलिक, कार्तिक साहा, देबज्योति सरकार, आनंद विश्वास, झंटू घोष एवं पूर्व बर्द्धमान के नादनघाट निवासी बशीर शेख शामिल है। सभी दोषियों को सजा बुधवार को सुनाई जाएगी। अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता सोमनाथ चट्टराज ने कहा कि 17 मई 2022 को बंगाल एसटीएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर इन आरोपितों को दुर्गापुर के प्रगति पल्ली इलाके से 354 किलो गांजा समेत गिरफ्तार किया था। यह लोग आंध्र प्रदेश से तस्करी कर गांजा लाए थे। सभी आरोपित 2022 से ही आसनसोल जेल में कैद हैं। इनका कस्टडियल ट्रायल हुआ है। बुधवार को सजा का की घोषणा होगी।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *