तृणमूल की जीत की खुशी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
बंगाल मिरर, आसनसोल: राज्य के चार विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस को मिली जीत की खुशी में आज शाम आसनसोल में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया भानु बोस के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर जीत की बधाई दी जुलूस जिला कार्यालय से शुरू होकर जीटी रोड होते हुए शहर की परिक्रमा कर वापस जिला कार्यालय में समाप्त हुआ।














भानु बोस ने कहा कि बंगाल में तृणमूल कांग्रेस का कोई विकल्प नहीं है। बंगाल की जनता जननेत्री ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के साथ है इन चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में यह एक बार फिर से प्रमाणित हो गया है भाजपा जैसे सांप्रदायिक पार्टी के लिए बंगाल में कोई जगह नहीं है
- इंडियन बैंक ने 32 लाख का ऋण नहीं चुकाने पर आटा मिल पर किया कब्जा
- गैस सिलेंडर की किल्लत से फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर एजेंसी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
- POLL 2026 DM ने की सर्वदलीय बैठक
- আসানসোলে মিডওয়েস্ট হাসপাতালের উদ্যোগে রক্তদান শিবির
- पश्चिम बर्धमान में भाजपा – वाम ने 7 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए, अब तृणमूल की सूची पर सबकी नजर, क्या चौंकानेवाला होगा ?

