ADDA चेयरमैन का सम्मान, शहीद दिवस के समर्थन में बैठक
बंगाल मिरर, आसनसोल : सोमवार को आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण चेयरमैन कबि दत्ता को आसनसोल के जीटी रोड स्थित टीएमसी कार्यालय में राज्य सचिव वी शिवदासन दासु के नेतृत्व में सम्मानित किया गया । इसके साथ ही यहां पर 21 जुलाई के समर्थन में बैठक की गई। इस मौके पर यहां आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी टीएमसी पार्षद अशोक रुद्रा शिवानंद बाउरी, बबीता दास, राकेश शर्मा, अबू कौनेन, विश्वरूप गांगुली आदि मौजूद थे।














प्रदेश टीएमसी सचिव वी. शिवदासन दासु ने कहा की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सही व्यक्ति को आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण की बागडोर सौंपी है उन्होंने भरोसा जताया कि उनके नेतृत्व में आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण इन दोनों शहरों में विकास कार्यों को तेजी से अंजाम देगा वहीं कबि दत्ता ने उन्हें सम्मानित करने के लिए वी शिवदासन दासु को धन्यवाद दिया उन्होंने कहा कि वह अपनी तरफ से अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाने की पूरी कोशिश करेंगे
बैठक में वी शिवदासन दासू ने कहा कि यहां पर यह कहा गया की हर वार्ड और हर क्षेत्र से ज्यादा से ज्यादा टीएमसी कार्यकर्ताओं को 21 जुलाई को कोलकाता पहुंचना है ताकि वह ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी की बातों को सुन सके और आने वाले समय में उनके निर्देशानुसार वापस आकर अपने-अपने क्षेत्र में पार्टी का परिचालन कर सके इस बारे में वी शिवदासन दासु ने कहा कि जो भी तृणमूल कांग्रेस से जुड़ा हुआ है वह कभी 21 जुलाई को नहीं भूल सकता 21 जुलाई टीएमसी के हर कार्यकर्ता के दिल में बसता है आज उसी को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया जहां पर सभी कार्यकर्ताओं को उस दिन ज्यादा से ज्यादा संख्या में कोलकाता पहुंचने का निर्देश दिया गया
- Asansol : LPG की किल्लत पर फूटा लोगों का गुस्सा, खाली सिलेंडर रखकर सड़क जाम
- আসানসোলে মাদক সহ তিনজন গ্রেপ্তার, দেড় লক্ষ টাকা উদ্ধার
- পাণ্ডবেশ্বরে মর্মান্তিক দুর্ঘটনা , ট্রাফিক ব্যবস্থার গাফিলতিতে সরব স্থানীয়রা
- Asansol: ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार, डेढ़ लाख नकद बरामद
- Asansol Sikh Welfare Society और Asansol Central Gurudwara Prabandhak Committee द्वारा शहीद दिवस पर विभिन्न आयोजन

