ASANSOL

Asansol Railpar को वंचित करने के आरोप पर जितेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में धरना, तृणमूल ने बोला हमला

स्थिति नहीं सुधरी तो होगा आन्दोलन : तिवारी

बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol News In Hindi ) आसनसोल नगर निगम पर रेलपार को वंचित करने का आरोप लगाते हुए  गारूई नदी की सही से साफ – सफाई,  स्ट्रीट लाइट,  रास्तों की मरम्मत की मांग पर आसनसोल नगर निगम के पूर्व मेयर और भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी के नेतृत्व में मंगल पांडे सेतु के समीप धरना प्रदर्शन किया गया। धरना मंच पर आसनसोल नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष 27 नंबर वार्ड पार्षद चैताली तिवारी. पार्षद गौरव गुप्ता, किशोर कुशवाहा, अभय उपाध्याय आदि मौजूद थे।

चैताली तिवारी ने आसनसोल नगर निगम को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि आसनसोल नगर निगम लोगों से टैक्स तो वसूलत है लेकिन बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जाती उन्होंने कहा कि यहां पर गाड़ुई नदी की ठीक से सफाई नहीं की जाती इस वजह से बरसात के मौसम में हर साल इस इलाके में बाढ़ आती है और किसी न किसी की जान चली जाती है 

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बुजुर्गों विधवाओं को पेंशन नहीं मिलता है रास्तों की हालत खराब है पीने का पानी उपलब्ध नहीं है ऐसी स्थिति में लोगों के पास आसनसोल नगर निगम से शिकायत करने के अलावा कोई चारा नहीं रहता लेकिन आसनसोल नगर निगम के पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियां को नहीं निभा रहे हैं उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में वोट लुटकर टीएमसी आसनसोल नगर निगम में काबिज हुई है लेकिन लोगों को नागरिक सेवाएं नहीं मिल रही हैं उन्होंने कहा कि आज एक प्रतीकात्मक धरना प्रदर्शन किया गया इसके बाद भी अगर स्थिति में सुधार नहीं आया तो इस क्षेत्र के स्थानीय लोगों को साथ लेकर बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा

जितेंद्र तिवारी को वास्तविकता का ज्ञान नहीं

 बोरो चेयरमैन उत्पल सिन्हा ने कटाक्ष करते हुए कहा कि जितेंद्र तिवारी को वास्तविकता का ज्ञान नहीं है 2021 से नगर निगम की तरफ से लगातार गारूई नदी के साथ सफाई की जा रही है और अब पहले जैसी स्थिति नहीं है अब नदी में बाढ़ की वजह से लोगों को परेशानी नहीं होती। उन्होंने कहा कि जितेंद्र तिवारी को वास्तविकता का ज्ञान नहीं है और वह जिस पार्टी में है उसे पार्टी का संगठन भी इतना मजबूत नहीं है कि उनको इन बातों का ज्ञान रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *