Durgapur के 2 युवकों की मंदारमनी में समुद्र में डूबने से मौत, एक लापता
बंगाल मिरर, दुर्गापुर : दुर्गापुर से मंदारमनी घूमने के गये पांच दोस्त समुद्र में नहाने दौरान डूब गये। इसमें से दो की मौत हो गई, एक लापता है तथा बाकी तीन को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बचाया। घटना के बारे में पता चला है कि दुर्गापुर से 6 दोस्त कल मंदारमनी घूमने आए थे, वे मंदारमनी के गोल्डन बीच रिसोर्ट होटल में रुके थे.














सुबह जब मंदारमनी के समुद्र में नहाने के लिए उतरे तभी वह लोग डूब गये। वहीं दो दोस्त ज्यादा गहराई में डूब गए। मृतकों में शंकर चक्रवर्ती और कौशिक मंडल है। एक अभी भी लापता है. लापता व्यक्ति की पहचान ऋत्विक बारई के रूप में की गई है। बाकी तीन को बचाकर बालीसाई अस्पताल लाया गया। पुलिस उनके नाम पता करने की कोशिश कर रही है. वहीं मंदारमणि थाना पुलिस के अनुसार लापता व्यक्ति की तलाश के लिए स्पीड बोट को उतारा गया है दोनों मृतक निजी कंपनी में कार्यरत थे।
- Asansol Sikh Welfare Society और Asansol Central Gurudwara Prabandhak Committee द्वारा शहीद दिवस पर विभिन्न आयोजन
- আসানসোল দক্ষিণে প্রচারে চপ ভেজে মমতা সরকারকে কটাক্ষ অগ্নিমিত্রা পালের
- পশ্চিম বর্ধমানের তিন বিধানসভার রিটার্নিং অফিসার বদল
- আসানসোলে আদিবাসী যুবকের রক্তাক্ত দেহ উদ্ধার, খুনের অভিযোগ পরিবারের, চাঞ্চল্য
- Asansol खून से सना मिला आदिवासी युवक का शव, हत्या की आशंका

