Asansol : डेंगू मच्छरों का खात्मा करेगी गप्पी मछली
बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol News In Hindi ) आसनसोल नगरनिगम द्वारा डेंगू मच्छरों के खात्मे के लिए गप्पी मछली का सहारा लिया जा रहा है। शहर के विभिन्न हिस्सों में 6 लाख गप्पी मछली के बीज (चारा ) डाले जायेंगे। पहले चरण में 3 लाख गप्पी मछली छोड़ी जा रही है वहीं दूसरे चरण में 3 लाख और मछली छोड़ी जायेगी। सभी बोरो इलाकों के लिए 30-3 हजार गप्पी मछली दी गई। नगरनिगम मुख्यालय में मछली वितरण किया गया। इस दौरान मेयर बिधान उपाध्याय, मेयर परिषद सदस्य गुरुदास चटर्जी रॉकेट, अबू जाफर खान, कृष्णपद घोष, मो हिदायतुल्लाह दि उपस्थित थे।














सभी बोरो के सैनिटरी इंस्पेक्टर तथा स्वास्थ्य पर्यवेक्षकों के देखरेख में जलजमाव वाले स्थानों पर गप्पी मछली छोड़ी गई। मेयर बिधान उपाध्याय कहा कि नगरनिगम के सफाई विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम डेंगू की रोकथाम के लिए सक्रियता के साथ काम कर रही है। राज्य स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देश के अनुसार लगातार कार्य किया जा रहा है। पूरा प्रयास किया जा रहा है कि डेंगू को पूरी तरह से खत्म किया जाये नगरनिगम के साथ ही आम जनता को जागरूक रहने की जरूरत है। कहीं भी पानी न जमा होने दें। अपने आसपास का वातावरण साफ-सुथरा रखें।
- Asansol Sikh Welfare Society और Asansol Central Gurudwara Prabandhak Committee द्वारा शहीद दिवस पर विभिन्न आयोजन
- আসানসোল দক্ষিণে প্রচারে চপ ভেজে মমতা সরকারকে কটাক্ষ অগ্নিমিত্রা পালের
- পশ্চিম বর্ধমানের তিন বিধানসভার রিটার্নিং অফিসার বদল
- আসানসোলে আদিবাসী যুবকের রক্তাক্ত দেহ উদ্ধার, খুনের অভিযোগ পরিবারের, চাঞ্চল্য
- Asansol खून से सना मिला आदिवासी युवक का शव, हत्या की आशंका

