ASANSOL

Asansol – Burnpur के 373 टॉपरों को नगर निगम ने किया सम्मानित

बंगाल मिरर, आसनसोल :  आसनसोल नगरनिगम द्वारा रवीन्द्र भवन में आसनसोल-बर्नपुर अंचल के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह का उद्घाटन अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। इस दौरान आसनसोल व बर्नपुर क्षेत्र के विभिन्न 68 स्कूलों के 373 टॉपरों को सम्मानित किया गया। वहीं कुल्टी, जामुड़िया और रानीगंज के 63 स्कूल के 302 टॉपरों को बुधवार को सम्मानित किया जायेगा। समारोह में मेयर बिधान उपाध्याय, उपमेयर अभिजीत घटक, ‌वसीम उल हक, चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, मेयर परिषद सदस्य गुरुदास चटर्जी, सुब्रत अधिकारी समेत अन्य पार्षद उपस्थित थे।

WATCH VIDEO

डिप्टी मेयर वसीम उल हक ने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए बच्चों को उज्जवल भविष्य की ओर ले जाने के लिए विद्यार्थियों के भविष्य को सुधारने के लिए कई योजनाएं बनाई हैं जैसे स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड उच्च शिक्षा मिलती है 12वीं में पढ़ने में बच्चों को कोई असुविधा ना हो इसलिए मोबाइल और टैब का इंतजाम किया जाता है वसीम उल हक ने कहा इन सब के पीछे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की एक ही सोच है कि यह बच्चे जो कि इस प्रदेश का भविष्य है वह पढ़ाई लिखाई में किसी से पीछे न रहें ताकि आने वाले समय में इस प्रदेश का भविष्य और उज्जवल हो

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!