RANIGANJ-JAMURIA

Raniganj में 2 कुख्यात भाई को पुलिस ने दबोचा, कई चोरियों के आरोप,  लाखों का सामान बरामद

बंगाल मिरर, रानीगंज : ( Asansol Raniganj News Today ) आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नर रेट के डीसी सेंट्रल ध्रुव दास ने आज रानीगंज थाने में एक प्रेस कांफ्रेंस किया। स मौके पर यहां सीआई सुशांत चटर्जी, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बिकास दत्ता समेत तथा अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित थे यहां पर ध्रुव दास ने चोरी की घटना को अनजाम देने वाले दो आरोपियों के बारे में बताया कि 13 जून 2024 को रानीगंज के डीबी सिंह गली के निवासी जयनारायण पांडे अपने परिवार के साथ बाहर गए थे जब वह वापस लौटे तो उन्होंने देखा कि उनके घर में चोरी हो गई है और चोरों ने उनके घर के महत्वपूर्ण चीजों पर हाथ साफ कर दिया है इस बारे में उन्होंने रानीगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। रानीगंज थाने में मामले की जांच शुरू की और विक्रम तथा रॉकी  नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

 पूछताछ के दौरान उनके पास से चोरी हुए सभी सामान बरामद हुए। इसके अलावा इन दोनों ने और भी जो चोरियों की थी उन सामानों की भी बरामदगी हुई उन्होंने कहा कि अपराधियों ने चोरी किए गए सामान को अपने घर में और अपने घर के बगल में एक बिल्डिंग में छुपा कर रखा था। उन्होंने कहा कि इस मामले में दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया है ध्रुव दास ने बताया कि आरोपियों के पास से तकरीबन 55 ग्राम सोने के आभूषण बरामद हुए हैं जिनकी कीमत ₹300000 के आसपास है इसके अलावा चांदी के भी कुछ आभूषण उनसे बरामद हुए हैं

 उन्होंने कहा कि इसके अलावा और भी कुछ सामान बरामद हुआ है पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि उन सामानों की चोरी इन दोनों अपराधियों ने कहां से की थी उन्होंने बताया कि इससे पहले रॉकी नामक व्यक्ति को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। डीसी सेंट्रल ध्रुव दास ने कहा कि इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से चोरी किए हुए लगभग सभी सामान बरामद कर लिए गए हैं उन्होंने इसके लिए रानीगंज थाना प्रभारी और उनकी पूरी टीम की सराहना के जिन्होंने इस मामले का जल्द से जल्द पर्दाफाश किया और आरोपियों को गिरफ्तार किया उन्होंने कहा कि आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से लगातार अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने की कोशिश की जा रही है और रानीगंज थाने की तरफ से यह एक बड़ी कामयाबी है

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!