RANIGANJ-JAMURIA

Raniganj : पत्नी की हथौड़े से पीट-पीटकर हत्या

बंगाल मिरर, आसनसोल :  पत्नी की हथौड़े से पीट-पीटकर हत्या करने की घटना से रानीगंज के शिशु बागान इलाके में सनसनी फैल गई।  शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लियाहै। घटना के संबंध में पता चला है कि 35 वर्षीय शिल्पा शर्मा को उसके पति 40 वर्षीय गुड्डु शर्मा ने घर में पारिवारिक विवाद के दौरान एक कमरे में बंद कर दिया और उसके सिर पर हथौड़े से वार किया। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर गए तो शिल्पा को लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ पाया, जिसके बाद उन्होंने पुलिस प्रशासन को सूचना दी।

 मालूम हो कि बेरोजगार गुड्डु का अपनी पत्नी शिल्पा से कई कारणों से विवाद होता रहता था। उनके बीच अक्सर झगड़ा होता था। लेकिन बेरहमी से हथौड़े से पीट-पीटकर क्यों मार डाला गया, इसका कोई जवाब सामने नहीं आया। पुलिस प्रशासन की एक विशेष टीम तुरंत घटना पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर दी. घटना की जांच के लिए विशेष फोरेंसिक टीम आ रही है।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!