ASANSOL-BURNPUR

SAIL ISP क्वार्टर में आग, कर्मी की झुलसकर मौत

बंगाल मिरर, एस सिंह:: SAIL ISP क्वार्टर में आग, कर्मी की झुलसकर मौत। हीरापुर थाना अंतर्गत बर्नपुर के जगन्नाथ मंदिर के निकट एबी टाइप स्थित सेल आईएसपी के AB ( G) 46/9 क्वार्टर में एसी कंप्रेसर सर्किट में आग लगने से सेल कर्मी नितीश कुमार (डिपार्टमेंट WRM) की झुलसने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना आज भोर की बताई जाती है।

बताया जाता है कि नीतीश कुमार मूल रूप से झारखंड के बोकारो का निवासी था 2013 में उसने सेल आईएसपी ज्वाइन की थी। उसके क्वार्टर में शॉर्ट सर्किट या किसी कारणवश आज भोर के करीब 4:00 बजे आग लगी। लोगों ने आग देखकर दमकल विभाग को सूचना दी। लेकिन दमकल विभाग के पहुंचने तक काफी देर हो चुकी थी क्वार्टर के अंदर ही झुलस कर नीतीश की मौत हो गई इस घटना से आईएसपी कर्मियों में शोक का माहौल है।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!