हरजीत सिंह के हस्तक्षेप से मिटा विवाद, बिजय सिंह का यू-टर्न
बंगाल मिरर, आसनसोल : ठेकादार मजदूर कांग्रेस (इंटक) के अध्यक्ष बिजय सिंह ने अत्यधिक पीड़ा और अपमान का अनुभव करते हुए अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा सोमवार की देर रात की थी। मंगलवार की सुबह इंटक के वरिष्ठ नेता हरजीत सिंह की अध्यक्षता में बिजय सिंह के इस्तीफे को लेकर सांगठनिक बैठक की गई।
बैठक के बाद ठेकेदार मजदूर कांग्रेस के अध्यक्ष विजय सिंह ने पत्रकारों को बताया कि बीते दिनों अध्यक्ष के साथ कई विषयों को लेकर मनमुटाव हुआ था। जिस कारण उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया था। लेकिन वरिष्ठ इंटक नेता हरजीत सिंह ने मध्यस्थता कर अध्यक्ष और महासचिव के बीच के हुए विवाद को समाप्त करने की पहल की हैं। अब उनके बीच कोई विवाद नहीं हैं।
Burnpur इंटक में गहराया कलह, ठेका श्रमिक यूनियन महामंत्री पर गंभीर आरोप, अध्यक्ष का इस्तीफा !.